फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   swach bharat mission in delhi school.

दिल्लीः स्कूलों में शुरू हुई सफाई पढ़ाई

Sat, 18 Oct 2014 06:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Oct 2014 06:42 AM IST
विज्ञापन
swach bharat mission in delhi school.

स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के लिए दिल्ली सरकार के हर विभाग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 17-28 अक्तूबर के बीच स्वैच्छिक साफ-सफाई योजना बनाई है तो शिक्षा विभाग में पढ़ाई की शुरुआत साफ-सफाई की शिक्षा और प्रैक्टिकल से हो रही है। वहीं तकनीकी शिक्षा विभाग में निबंध प्रतियोगिता और क्विज से युवा पीढ़ी को स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय नंबर-तीन लुडलो कैसल में विद्यालय और उसके आसपास के क्षेत्र की शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने सफाई की। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अनिंदो मजूमदार ने बताया कि न सिर्फ सभी अनावश्यक फाइल और दस्तावेज का निपटारा किया जा रहा है बल्कि बच्चों में जागरूकता के कार्यक्रम रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक पद्मिनी सिंघला ने बताया कि कक्षा, स्कूल और अपने घर के आसपास सफाई की शिक्षा की शुरुआत प्रार्थना से होती है।

एक समिति रोजाना स्वच्छता के कार्य का निरीक्षण करती है। वहीं प्रतिभा विकास विद्यालय स्कूल की प्रधानाचार्य उर्वशी गुप्ता ने बताया कि  रोजाना दो बार स्कूल की सफाई होती है। न सिर्फ प्रार्थना में बल्कि हर पीरियड में पहले पांच मिनट सफाई पर ही ध्यान देते हैं। वहीं तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत चलने वाले पूसा बहुकला संस्थान और भाई परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्टडीज में भी अभियान चलाया गया। यहां वाद-विवाद प्रतियोगिता, क्लीन इंडिया निबंध प्रतियोगिता के अलावा क्विज भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed