फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   surya prakash and rehab top garhwal university.

सूर्यप्रकाश और रेहाब ने किया गढ़वाल विवि टॉप

Tue, 05 May 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 May 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
surya prakash and rehab top garhwal university.

गढ़वाल केंद्रीय विवि के परिणामों में डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट के छात्र सूर्य प्रकाश और रेहाब गनी ने विवि टॉप किया है। विवि की ओर से जारी मेरिट सूची से यह जानकारी मिली है। दोनों ही यहां एमएससी के छात्र हैं।

विज्ञापन


डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने बताया कि उनके एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के कोर्स में छात्र सूर्य प्रकाश शर्मा ने 86.86 प्रतिशत अंकों के साथ विवि टॉप किया है। उन्होंने करीब तीन हजार छात्रों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन


रिस्पना निवासी सूर्यप्र्रकाश ने बताया कि वह इन दिनों भारतीय वन्य जीव संस्थान में बतौर रिसर्च बायोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2014 के ग्रेजुएशन एप्टीट्यूट टेस्ट (गेट) में भी 1511 रैंक के साथ कामयाबी हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बायोमेडिकल के क्षेत्र में नए शोध कार्य करना चाहते हैं। बताया कि उन्हें उम्मीद तो थी लेकिन रिजल्ट आने के काफी समय बाद उनके टॉपर होने की जानकारी मिली।


वहीं, एमएससी जूलॉजी में रेहाब गनी ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ एक हजार से ज्यादा छात्रों को पछाड़कर टॉप किया है। रेहाब इन दिनों जम्मू कश्मीर में सेंट जोजेफ्स स्कूल में पीजीटी (बायोलॉजी) के पद पर कार्यरत हैं। वह प्रादेशिक सिविल सेवा के क्षेत्र में परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed