फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Subramanian Swamy became vice-chancellor will then face protests

UGC के बाहर जेएनयू छात्रसंघ, स्वामी को झेलना होगा विरोध

Fri, 25 Sep 2015 03:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 Sep 2015 03:31 AM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy became vice-chancellor will then face protests

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में सुब्रह्मण्यम स्वामी की कुलपति के रूप में नियुक्ति की तैयारी के विरोध में बृहस्पतिवार को छात्रों ने यूजीसी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जेएनयू छात्रसंघ व आइसा की ओर से आयोजित प्रदर्शन में हॉस्टल के लिए तय किए गए नए दिशा-निर्देशों पर भी विरोध दर्ज किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार की उच्च शिक्षा नीति के विरोध में जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन


आईटीओ स्थित मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन की अगुवाई आइसा की पदाधिकारी सुचेता ने की। सुचेता के मुताबिक, मोदी सरकार विश्वविद्यालयों और छात्रों को भगवा रंग में रंगना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ओर स्वामी का नाम कुलपति के रूप में नाम प्रस्तावित कर रही है तो दूसरी ओर छात्रों की आजादी को हॉस्टल की नए निर्देशों ने खत्म कर दिया है।

आइसा ने चेताया है कि अगर सुब्रह्मण्यम स्वामी को कुलपति बनाया गया तो मोदी सरकार को एफटीआईआई की तर्ज पर देशभर में विरोध झेलना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विश्वविद्यालयों में आरएसएस की मनमर्जी नहीं चलने देंगे। जेएनयू आजादी की बात करता है और स्वामी की नीतियां जन विरोधी हैं। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार, स्मृति ईरानी समेत यूजीसी अधिकारियों के खिलाफ  नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed