{"_id":"48fb380f9f1c3dc8e29ea1d9664d9c99","slug":"study-of-geeta-in-new-syllabus-of-school-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के स्कूलों में जुलाई से बच्चे पढ़ेंगे श्लोक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हरियाणा के स्कूलों में जुलाई से बच्चे पढ़ेंगे श्लोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Jun 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के स्कूलों में गीता के श्लोक नए सत्र से शामिल किए जाएंगे। जुलाई में स्कूल खुलते ही नए पाठयक्रम में बच्चों को यह श्लोक देखने को मिलेंगे। इस कार्य के लिए दीनानाथ बत्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेगी।
विज्ञापन
फिलहाल, कमेटी एससीईआरटी के साथ मिलकर पाठ्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रही है। यह खुलासा हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने किया। अतिथि अध्यापकों के संबंध में शिक्षा मंत्री ने कहा कि अतिथि अध्यापकों के प्रति सरकार की हमदर्दी है।
विज्ञापन
कानूनी प्रक्रिया के तहत अब भी हम रास्ता निकाल रहे हैं। शिक्षा विभाग एक बड़ा विभाग है। इसके अंतर्गत 15,000 से अधिक विद्यालय हैं और एक लाख के करीब कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बड़े पैमाने पर अध्यापकों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
सभी धर्मों का आदर करते हैं : शर्मा
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे सब धर्मों का समान रूप से आदर करते हैं। सिख समाज के प्रति तो उनका सदैव लगाव रहा है। बीते दिनों करनाल में योग बैठक के दौरान अगर उनकी टिप्पणी से किसी की भावना को ठेस पहुंचती है तो वे इसके लिए क्षमा मांगते हैं।