फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students will wear khadi dress in convocation

दीक्षांत में अंग्रेजी चोगा छोड़ अब ये पोशाक पहनेंगे स्टूडेंट्स!

Tue, 04 Aug 2015 06:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Aug 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
students will wear khadi dress in convocation

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में अब छात्र-छात्राएं विदेशी गाउन नहीं बल्कि खादी पर चिकन की कढ़ाई वाले कपड़े पहने नजर आएंगे।

विज्ञापन

 
सोमवार को विवि में कुलपति प्रो. आरसी सोबती की अध्यक्षता में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मालूम हो कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीबीएयू को पत्र भेजकर दीक्षांत समारोह के पहनावे में बदलाव करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


इसमें विदेशी सभ्यता को झलकाने वाले गाउन को हटाकर खादी के कपड़े का ड्रेस कोट लागू करने का सुझाव दिया गया था जिसे अपनाते हुए एकेडमिक काउंसिल ने लागू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राज्यपाल राम नाईक ने भी सभी राज्य विश्वविद्यालयों को अपने यहां दीक्षांत में खादी ड्रेस कोड लागू करने के लिए कहा था। बीबीएयू में ड्रेस कोड फाइनल करने को कमेटी का गठन किया जाएगा।

वापस होगी अधिक ली गई फीस

students will wear khadi dress in convocation

बीबीएयू के प्रवक्ता डॉ. कमल जायसवाल ने बताया कि एकेडमिक काउंसिल में निर्णय लिया गया कि जिन पुराने स्टूडेंट्स से नए फीस स्ट्रक्चर के अनुसार शुल्क जमा कराया गया है उनको अतिरिक्त पैसा वापस किया जाएगा। या अगले सेमेस्टर की फीस में ये समायोजित किया जा सकता है।

एकेडमिक काउंसिल ने सभी कोर्स का सिलेबस व नोमेनक्लेचर यूजीसी के मानकों के अनुसार करने के लिए एक कमेटी का गठन किया है।

यह कमेटी न सिर्फ सभी कोर्सेज को यूजीसी के नियमों के अनुसार करेगी बल्कि सभी विभागों की री स्ट्रक्चरिंग की जाएगी। यह कदम छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के िलए उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed