{"_id":"01d127e7c14e21f487d0ef3821d78543","slug":"students-will-solve-problems-of-helpdesk-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्प डेस्क सेंटर करेंगे छात्रों की मुश्किलों का समाधान","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
हेल्प डेस्क सेंटर करेंगे छात्रों की मुश्किलों का समाधान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Jun 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीटीयू की यूपी राज्य प्रवेश परीक्षा (यूपीएसईई) के सफल विद्यार्थियों की काउंसलिंग की कवायद तेज हो गई है। इस बार भी काउंसलिंग और छात्रों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए हेल्प डेस्क सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
25 जून से संभावित काउंसलिंग के लिए विवि ने हेल्प डेस्ट सेंटरों के लिए कॉलेजों से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट मांगा है। हेल्प डेस्क सेंटरों के लिए विवि ने मानकों का निर्धारण किया है।
विज्ञापन
विवि ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 10 से 12 लोगों की टीमों का ब्यौरा, डिजिटल सिग्नेचर के लिए संबंधित व्यक्ति की जानकारी 20 जून तक भेजने, आठ काउंटरों पर कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, 10 एमबीपीएस स्पीड वाला इंटरनेट कनेक्शन, 20 सिस्टम के साथ कंप्यूटर लैब, पावर बैकअप की सुविधा के साथ पीने के पानी सहित मूलभूत सुविधाएं होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
यूपीटीयू ने यूपीएसईई काउंसलिंग के लिए एक सर्च इंजन भी बनाया है। इस सर्च इंजन के जरिए छात्र रैंक के आधार पर विवि से संबद्ध कॉलेज और ब्रांच की स्थिति की आंकलन कर सकेंगे। साथ ही पिछले साल की रैंकिंग का ब्यौरा भी हासिल हो सकेगा।