{"_id":"a0a05ef2386c55bb26bcdb66f348dbc4","slug":"students-will-learn-science-in-theater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स थिएटर में सीखेंगे साइंस के फॉर्मूले","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्टूडेंट्स थिएटर में सीखेंगे साइंस के फॉर्मूले
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Dec 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
ग्राहम बेल ने टेलीफोन कैसे बनाया और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को मिसाइल बनाने में क्या मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
कितने फॉर्मूले फेल हुए तब मिली सफलता। न्यूटन ने सेब को गिरते देखकर कैसे की ग्रेविटेशनल पावर की खोज। इन सभी चीजों को लाइव देखने का मौका बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विवि में मिलेगा।
विवि 11 से 13 जनवरी तक साइंस थिएटर फेस्टिवल कराने जा रहा है। थिएटर के माध्यम से मनोरंजन और संवेदनशील मुद्दों को उठाते तो कई बार देखा जाता है लेकिन इस फेस्टिवल में थियेटर के माध्यम से विज्ञान के चमत्कार और फॉर्मूले दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए विवि के छात्र-छात्राओं ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राजधानी के साथ ही देश के कई कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी इसमें प्रतिभाग करेंगे। आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुझान को बढ़ाना है।
विज्ञापन