फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students will know the status of the degree of SOL

डिग्री का स्टेटस जान सकेंगे SOL के छात्र

Sat, 22 Nov 2014 11:01 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Nov 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
Students will know the status of the degree of SOL

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) से पढ़ाई कर चुके छात्रों को अपनी डिग्री के लिए इधर-उधर चक्कर नहीं काटने होंगे। छात्रों को घर बैठे ही ऑनलाइन डिग्री का स्टेटस देखने की सुविधा दी गई है। स्टेटस का पता चलने पर डिग्री के लिए छात्रों को परीक्षा का रोल नंबर लेकर जाना होगा।

विज्ञापन


स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रोफेसर सीएस दुबे ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए डिग्री का स्टेटस देखने की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के जरिए छात्र वर्ष 2005 से पहले और उसके बाद की डिग्री की सही स्थिति जान सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल, पास होने के बाद छात्रों को अक्सर यह नहीं पता चल पाता कि उन्हें डिग्री कहां से मिलेगी। अक्सर डिग्री के संबंध में जानकारी न मिलने के कारण छात्र उसे लेने ही नहीं आते हैं। वहीं जानकारी के अभाव में डीयू में इधर से उधर चक्कर काटते रहते हैं। अब इस सुविधा से उन्हें घर बैठे ही अपनी डिग्री के स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्रों को वेबसाइट http://sol.du.ac.in/ पर डिग्री सर्च का विकल्प दिया गया है। वेबसाइट पर कोर्स का नाम, किस सत्र में पास हुए और परीक्षा का रोल नंबर लिखना होगा। उसके बाद डिग्री के बारे में सही स्थिति का पता चल जाएगा।


मालूम हो कि छात्रों की सुविधा के मद्देनजर एसओएल ने अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रोविजनल डिग्री का ऑनलाइन प्रिंट निकालने की सुविधा भी दी है। इसके लिए छात्रों को यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं इस बार परीक्षा के लिए छात्रों ने एडमिट कार्ड भी डाउनलोड किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed