फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students will have to bring copies says bsa

यूपी बोर्ड: स्टूडेंट्स को घर से ले जानी होंगी कॉपियां

Sun, 08 Dec 2013 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Dec 2013 10:51 AM IST
विज्ञापन
students will have to bring copies says bsa

परिषदीय स्कूलों की छमाही परीक्षाओं परीक्षा का खर्च स्टूडेंट्स ही उठाएंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने साफ कहा कि बजट के अभाव में विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं अपने घर से ही लानी होंगी।

विज्ञापन


छमाही परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षाएं 25 दिसंबर से पहले पूरी हो जाएंगी।


वर्ष 2010 से शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं में किसी प्रकार का शुल्क लेने की मनाही है। अभियान के तहत परीक्षा का बजट जारी नहीं किया जाता है।

विज्ञापन


अधिनियम लागू होने के बाद परीक्षाओं के बजट की व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकारों के जिम्मे आ गई।

राज्य सरकार की ओर से बजट जारी नहीं होने पर परीक्षा आयोजन पर ही संकट नजर आने लगा। ऐसे में नया तरीका निकाला गया कि बच्चे कॉपियां घर से लाएंगे और सवाल ब्लैक बोर्ड पर लिखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एस एन चौरसिया ने कहा कि परीक्षा के लिए बजट नहीं आया है इसलिए ब्लैक बोर्ड पर प्रश्नपत्र लिखा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था विद्यार्थियों को खुद करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed