फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students were not intrested in engineering

SEE : सीटों के मुकाबले 14 हजार फॉर्म कम

Tue, 08 Apr 2014 07:49 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Apr 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
students were not intrested in engineering

उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र 2014-15 में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेज फिर स्टूडेंट्स को तरसेंगे। दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) में इस बार 2.10 लाख सीटों के मुकाबले 1.96 लाख ऑनलाइन फॉर्म आए हैं।

विज्ञापन


जबकि नए सत्र में कुछ और कॉलेज इसमें जुड़ सकते हैं। सीटों के मुकाबले अभी ऑनलाइन फॉर्म की संख्या करीब 14 हजार कम है। सिर्फ बीटेक में ही दाखिले के लिए इस बार भी सीटों के मुकाबले अधिक फॉर्म आए हैं।
विज्ञापन


बाकी कोर्सेज में तो आधी सीटें भी भर जाएं तो बड़ी बात होगी। यानी, इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में बीटेक के अलावा दूसरे कोर्सेज में दाखिले के लिए इस बार भी स्टूडेंट्स की बेरुखी ही सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीटीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन फॉर्म की आखिरी तारीख बीत चुकी है लेकिन जो आंकड़े सामने आए हैं, उनके अनुसार सिर्फ बीटेक कोर्सेज में ही दाखिले को लेकर थोड़ी बहुत रस्साकशी स्टूडेंट्स के बीच होगी।

बाकी कोर्सेज में तो एंट्रेंस देने वाले सभी स्टूडेंट्स दाखिला पा जाएंगे और करीब आधी से अधिक सीटें भी खाली रह जाएंगी। इस बार कुल 1.96 लाख फॉर्मों में से 1.65 लाख आवेदन बीटेक में दाखिले के लिए आए हैं।

करीब 16 हजार ऑनलाइन फॉर्म बीफॉर्मा, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफएडी कोर्सेज के लिए आए हैं। इन कोर्सेज में कुल सीटें 11,470 हैं। सबसे बुरी दशा एमबीए, एमसीए व एमएएम कोर्सेज की है।

इसमें सीटों की संख्या एमबीए में 41,730, एमसीए में 8,360 व एमएएम में 1,080 सीटें हैं। इन तीनों कोर्सेज में कुल 51,170 सीटों के मुकाबले मात्र 14 हजार फॉर्म आए हैं। ऐसे में इन कोर्सेज में तो एक तिहाई सीटें भरना भी मुश्किल होगा।

फिलहाल, यूपीटीयू में बीटेक सहित स्नातक स्तरीय कोर्सेज में दाखिले के लिए 20 अप्रैल को लिखित परीक्षा होगी और 27 अप्रैल को एमबीए, एमसीए, एमएएम कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी।


एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह ने बताया कि छह अप्रैल को चालान जनरेट करने वाले स्टूडेंट्स का रिकॉर्ड बैंक से मिलना बाकी है। इसके बाद फॉर्म भरने वालों का आंकड़ा 1.97 लाख तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed