{"_id":"90d62b2b2e47834a3c0f5461b5ce1b09","slug":"students-want-wine-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त की शराब के लिए 'छात्रों' ने काटा हंगामा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मुफ्त की शराब के लिए 'छात्रों' ने काटा हंगामा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 31 Aug 2013 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त की शराब नहीं मिलने पर शुक्रवार को छात्र नेताओं ने आबकारी कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
बात मारपीट तक पहुंचती, इससे पहले जिला आबकारी अधिकारी ने पुलिस को सूचित किया। फोर्स के पहुंचने से पहले ही छात्र वहां से चलते बने। एहतियातन वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंकार किया तो भड़के
डीएवी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में शुक्रवार को एक छात्र संगठन के छात्र नेता आबकारी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को निशुल्क शराब उपलब्ध कराने के लिए कहा। अधिकारियों ने जब ऐसा करने से इंकार कर दिया तो वह भड़क उठे।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य छात्र संगठनों को कई पेटियां शराब उपलब्ध कराई गई हैं। विरोध प्रदर्शन के साथ ही जब छात्र हाथापाई पर उतर आए तो अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही छात्र नेता वहां से चलते बने।
विज्ञापन
घटना के बाद प्रभारी आबकारी अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी ने सिटी मजिस्ट्रेट जीसी गुणवंत को लिखित में शिकायत दी। जानकारी मिलने पर एसएसपी ने प्रभारी आबकारी अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें