{"_id":"27efddcd2c0baed752cc9e26d511d80d","slug":"students-union-election-is-become-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में रैली और रात को हुड़दंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
दिन में रैली और रात को हुड़दंग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Aug 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
देहरादून के डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के साथ शहर में हुड़दंगी माहौल नजर आ रहा है। छात्रनेताओं के समर्थक दिनभर नियम-कानूनों को ताक पर रख सड़कों पर रैलियां निकाल रहे हैं तो रात को सड़कों के किनारे ही महफिलें सजा रहे हैं।
विज्ञापन
यही नहीं, पार्टी के दौरान आने-जाने वाले लोगों से अभद्रता से भी छात्र गुरेज नहीं कर रहे। ऐसे में छात्रसंघ चुनाव आम जनता के लिए सिरदर्द बन गया है। लोग जल्द से जल्द चुनाव निपटने की दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह सहारनपुर रोड से 10-15 बाइकों और एक कार में सवार युवाओं का जुलूस निकला। हर बाइक पर तीन युवा सवार थे, जबकि किसी चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
यह रैली पूरी सड़क घेरकर सहारनपुर चौक, आढ़त बाजार, प्रिंस चौक होते हुए कॉलेज तक पहुंची। लेकिन कहीं भी पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। कार में सवार छात्राएं भी खिड़कियों से बाहर लटकी नारेबाजी करती नजर आईं।
गुरुवार देर रात राजपुर रोड पर एनआईवीएच के पास चार कारों में सवार 10-15 युवक सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने के साथ ही आपस में गालीगलौज कर रहे थे। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोग भी इनकी अभद्रता के शिकार बने। काफी देर तक ये युवक यहां मौजूद रहे। आखिर पुलिस कार सायरन बजाती आई, तो सभी युवक भाग निकले।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें