{"_id":"abf7eec946ec24126dcf7cf929cae327","slug":"students-trouble-with-uploading-examination-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU के परीक्षा फॉर्म डेढ़ महीने लेट, फिर भी...","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
CCSU के परीक्षा फॉर्म डेढ़ महीने लेट, फिर भी...
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विवि के हवा-हवाई दावों से एक बार फिर स्टूडेंट्स को परेशानी झेलनी पड़ी। तमाम दावों के बावजूद मंगलवार को भी स्नातक फर्स्ट ईयर रेगुलर परीक्षा फार्म अपलोड नहीं हुए। ऐसे में दिनभर परीक्षा फार्म का इंतजार करने और साइबर कैफे के चक्कर काटने के बाद स्टूडेंट्स को थक हारकर घर लौट गए।
विज्ञापन
मंगलवार को विवि की ओर से एक नई वेबसाइट पर पर परीक्षा फार्म अपलोड करने का दावा किया गया लेकिन उक्त वेबसाइट भी देर शाम तक कहीं नहीं खुली। इस बाबत जब विवि के पीआरओ डा. पीके शर्मा से बात की गई तो उन्होंने तकनीकी खामी का हवाला देकर नई वेबसाइट के नहीं खुलने की बात बताई। साथ ही दावा किया कि मंगलवार देर रात तक फार्म अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि सीसीएसयू के वार्षिक रेगुलर परीक्षा फार्म में डेढ़ माह तो प्राइवेट फार्म अपलोड होने में दो माह ही देरी हो चुकी है। विवि द्वारा परीक्षा फार्म भरने के लिए नई कंपनी का चुनाव करने के बावजूद तकनीकी समस्या दूर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह फार्म अपलोड करने की विवि की सूचना ने तमाम स्टूडेंट्स को निराश किया। एसडी कॉलेज में बीए के छात्र आकाश ने बताया कि फार्म अपलोड होने की जानकारी के लिए कई बार साइबर कैफे के चक्कर काटे, मगर अंत में निराश होकर लौटना पड़ा।