फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students took turns violent by conspiracy

...तो एसएसपी की दंबगई का नतीजा था लाठीचार्ज

Sun, 08 Sep 2013 02:45 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Sep 2013 02:45 PM IST
विज्ञापन
Students took turns violent by conspiracy

देहरादून के डीएवी में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना और परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों पर लाठीचार्ज की पुलिस कार्रवाई को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बर्बरता करार दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार से दो दिन में एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

पढें, गला रेतकर महिला की हत्या, स्टोर रूम में मिला शव
विज्ञापन


एनएसयूआई नहीं, बल्कि पुलिस हारी
शनिवार को एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ राणा ने कहा कि पुलिस का रवैया कुछ ऐसा था मानो चुनाव एनएसयूआई नहीं, बल्कि पुलिस हारी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि लाठीचार्ज साजिश के तहत किया गया। छात्रसंघ महासचिव जोगेंद्र सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की मांग उठाई। उपाध्यक्ष मोनिका ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया।

पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट


गेट से भगा दिया
कहा कि जीतने के बाद पदाधिकारियों को कॉलेज के पिछले गेट से भगा दिया गया। चुनाव जीतने के बावजूद उनसे गलत बर्ताव किया गया।

विवि प्रतिनिधि प्रभाकर ने कहा कि परिणाम आने के बाद घर लौट रहे कई समर्थकों के वाहन पुलिस ने बिना वजह सीज कर दिए।

पढ़ें, पुलिस के हत्थे जो चढ़ा, उसी की हुई धुनाई

वार्ता में सहसचिव अलीशा, राकेश नेगी, पारस गोयल, धीरज जोशी, कैलाश असवाल, आयुष सेमवाल आदि मौजूद रहे।

स्वाती भी विरोध में
अध्यक्ष पद पर हारी निर्दलीय प्रत्याशी स्वाती नेगी ने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की है। उनका कहना है कि छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका मित्र की नहीं, बल्कि दबंगई से छात्रों को डराने-धमकाने वाली रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed