{"_id":"bb784aee70f467aa2dadb42a12e035af","slug":"students-shows-creativity-in-science-models","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल्स में बच्चों ने दिखाई क्रिएटिविटी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मॉडल्स में बच्चों ने दिखाई क्रिएटिविटी
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में आधुनिक विज्ञान का जो स्वरूप दिखाई दे रहा है उसमें भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के नेहरू चाचा का सबसे बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
उन्हें आधुनिक विज्ञान का जन्मदाता कहा जाए तो गलत नहीं होगा। राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम ने ये विचार माउंटफोर्ट में आयोजित विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी के उद्घाटन पर कही।
विज्ञापन
बाल दिवस के एक दिन पहले आयोजित प्रदर्शनी में कॉलेज के स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रदर्शित किए। कॉलेज के प्रिंसिपल ब्रदर ज्वाय थॉमस ने कहा कि चाचा नेहरू, विज्ञान और बच्चे तीनों एक दूसरे के पर्याय हैं।
विज्ञापन
मोंटफोर्ट कॉलेज में बाल दिवस के एक दिन पहले बच्चों ने विज्ञान और क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में बच्चों ने तरह-तरह के विज्ञान और क्राफ्ट के मॉडल प्रदर्शित किए।
दूसरी ओर एनसीसी की तीनों विंग ने प्रदर्शनी में आधुनिक हथियारों, एयरक्राफ्ट और पानी के जहाज के मॉडल प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी की सबसे बड़ी खासियत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सहयोग से लगाई गई दूरबीन थी।
गेम्स टीचर पीआर पांडेय के अनुसार सूरज के बारे में हमें बहुत जिज्ञासा होती है। आग का गोला होने के कारण नंगी आंखों से हम सूरज को देख तक नहीं पाते हैं। टेलीस्कोप लगने से स्टूडेंट्स की जिज्ञासाओं का समाधान हुआ है।
पानी से चलने वाली जेसीबी!
प्रदर्शनी में कक्षा 10 के स्टूडेंट अब्दुल्ला हाशमी द्वारा बनाया जेसीबी सबके आकर्षण का केंद्र बना रहा। डीजल या इलेक्ट्रिक के बजाय मॉडल बनाने में हाइड्रोक्लोरिक (पानी) का प्रयोग किया गया था।
अब्दुल्ला के अनुसार आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती ऊर्जा के संसाधन जुटाने की है। हम पानी का प्रयोग इसके लिए कर सकते हैं। इस तरह हम महंगी ऊर्जा का विकल्प तैयार कर सकते हैं।
तुलसी ने गाई रामचरित मानस कबीर ने सुनाए दोहे
विज्ञान प्रदर्शनी के साथ बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। हिंदी विषय के स्टॉल पर तुलसीदार बनकर स्टूडेंट्स ने रामचरित मानस का पाठ किया।
दूसरी ओर कबीर बना छात्र नीति के दोहे सुना रहा था। मैदान पर स्टूडेंट्स द्वारा प्रदर्शनी के दौरान पूरे समय देशभक्ति और प्रार्थना की धुनें बजाई जाती रहीं।
बच्चों ने देखे आधुनिक हथियार
मोंटफोर्ट राजधानी का एकमात्र ऐसा कॉलेज है जहां एनसीसी की आर्मी, नवल और एयर तीनों विंग हैं। प्रदर्शनी में भी इस बात का ध्यान रखा गया। एनसीसी की तीनों विंग ने प्रदर्शनी में अपनी उपस्थिति मौजूद कराई।
प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने मशीनगन, एसएलआर आदि को नजदीक से देखा। मैदान पर बना बंकर स्टूडेंट्स के लिए खास आकर्षण रहा। बंकर में एनसीसी के कैडेट शोभा बढ़ा रहे थे।
नवल विंग ने कॉलेज में शिप के मॉडल प्रदर्शित किए जबकि एयर विंग ने एयरक्राफ्ट के मॉडल लगाए।