{"_id":"5c7a0d846224057ab402781738fbe104","slug":"students-shows-anger-at-hewett-polytechnic-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोचा न था: डिसिप्लन तोड़ा तो कट गए मार्क्स","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सोचा न था: डिसिप्लन तोड़ा तो कट गए मार्क्स
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Nov 2014 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीवेट पॉलीटेक्निक में डिसिप्लिन के नंबर काटे जाने पर शुक्रवार को छात्रों ने परिसर में हंगामा किया। छात्र पॉलीटेक्निक के गेट पर बैठ गए और और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
स्टूडेंट्स सुबह नौ बजे से 12 तक हंगामा करते रहे। बाद में प्रिंसिपल विनोद कुमार ने मौके पर छात्रों की समस्याएं सुनी और गलत नंबर काटे जाने पर सही कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक में छात्रों को 300 नंबर के सेशनल और 20 नंबर डिसिप्लिन के दिए जाते हैं। इस बार द्वितीय और तृतीय वर्ष के करीब तीन दर्जन छात्रों के डिसिप्लिन के नंबर काट दिए गए हैं।
विज्ञापन
इस पर छात्र भड़के हुए थे। छात्रों का कहना था कि डिसिप्लिन के नंबर काटे जाने पर पर कंपनियां उन्हें नौकरी नहीं देंगी। वहीं प्रिंसिपल विनोद कुमार का कहना था कि पिछले कुछ समय से मारपीट में जिन छात्रों के नंबर काटे गए थे उनके नंबर काटे गए हैं।
बहरहाल छात्रों को समझा दिया गया है और वो संतुष्ट हो गए हैं। प्रिंसिपल के अनुसार अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके गलत नंबर काटे गए हैं तो फिर वो लिखित शिकायत कर सकता है जिस पर विचार किया जाएगा।