{"_id":"8cd9b88ee8616c2f5d1ca3fd34f18856","slug":"students-seeking-admission-to-iti-big-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बड़ी राहत! ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बड़ी राहत!
ब्यूरो/ अमर उजाला,सोलन
Updated Thu, 21 Aug 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने की तारीख अब 31 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह तिथि निदेशालय तकनीकी शिक्षा व्यायसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर जिला मंडी के आदेशों पर बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
इस कारण औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई में रिक्त चल रहे ट्रेडों में सीट प्राप्त कर सकते हैं।
आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि आईटीआई सोलन में कारपेंटर, पलंबर, फू ड प्रोडक्शन जनरल, फ्र्रंट आफिस अस्सिटेंट, इलेक्ट्रोनिक्स मेकेनिक और वेल्डर की सीटें खाली है।
विज्ञापन