{"_id":"279dcb1646fe87ae9fd124c6956ff899","slug":"students-scholarship-system-going-to-be-online-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप से जुड़ी बड़ी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप से जुड़ी बड़ी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Dec 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने पेंशन और स्कॉलरशिप के वितरण में पारदर्शिता लाने की योजना बनाई है। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सभी तरह की स्कॉलरशिप, पेंशन और शगुन स्कीम की राशि ऑनलाइन लाभपात्रियों के खातों में भेजी जाए। इसके लिए फार्म भी ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएं।
विज्ञापन
सुखबीर ने रविवार को एक बैठक के दौरान वित्त, योजना, समाज भलाई, कल्याण व शिक्षा विभागों को जनवरी तक पोर्टल बनाने के निर्देश दिए, ताकि लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकें। उन्होंने कहा कि पेंशन और शगुन स्कीम के लिए जिलों में स्थित सुविधा केंद्रों और सेवा केंद्रों में फार्म जमा कराए जा सकेंगे। लेकिन स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थियों के फार्म अपलोड करने की जिम्मेदारी प्रिंसिपल की होगी।
विज्ञापन
उन्होंने स्कॉलरशिप और पेंशन के लिए जनवरी से जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों में एससी व अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने को बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर विभाग पेंशन व स्कॉलरशिप योजना के लिए सरपंच, पंच, नंबरदार, पार्षद व मेयर द्वारा सत्यापित फार्म स्वीकार करेगा। लाभपात्रियों की जांच के लिए बाहरी ऑडिट टीमों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस मौके पर समाज भलाई विभाग की सचिव सीमा जैन ने बताया कि प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप केलिए केंद्र से 43.86 करोड़ की ग्रांट आई है, जो जल्द वितरित की जाएगी।
सभी नए केस जांच के बाद वित्त विभाग को भेजे जाएंगे। बैठक में प्रमुख सचिव सी राऊल, पीएस औजला, सचिव जसपाल सिंह, विशेष सचिव चंदर गैंद, डिप्टी सीएम के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह, विशेष प्रमुख सचिव राहुल तिवारी, मनवेश सिद्धू और अजय महाजन भी मौजूद थे।