BBAU: एंट्रेंस से पहले ही बंद हो जाएंगे ये कोर्स!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में आठ
यह कोर्स ऐसे हैं, जिसमें एक, दो या तीन-तीन फॉर्म ही आए हैं। बीबीएयू ने इस बार सबसे पहले ऑनलाइन फॉर्म जारी किया।
इसके बाद निर्धारित तारीख पर सिर्फ छह हजार फॉर्म आने के कारण करीब दो बार आवेदन की तारीखें बढ़ाई।
इसका असर यह हुआ कि फॉर्म का आंकड़ा तो 12,816 पहुंच गया, लेकिन इस बार भी आठ कोर्सेज शुरू होने से पहले ही बंदी की कगार पर खड़े हैं, जबकि इस बार बीबीएयू प्रशासन ने नए तरीके का प्रयोग किया।
उसने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरवाने के साथ ही ऑनलाइन एंट्रेंस करने की व्यवस्था की। इसके लिए पूरे देश में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं लेकिन फिर स्टूडेंट्स का रुझान इस ओर नहीं हुआ।
बीबीएयू में जिन आठ कोर्सेज में एक, दो या तीन-तीन ही फॉर्म आए हैं, उनमें
क्लासिकल डांस एंड कथक, मॉस्टर ऑफ विजुअल आर्ट्स, एमए हिंदी, डवलपमेंट
स्ट्डीज, पीजी इन पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा
इन हॉर्र्टिकल्चर, पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नालिज्म व पीजी डिप्लोमा इन
वीडियो प्रोडक्शन शामिल है।
यानी इन आठ कोर्सेज का शुरू होने से पहले ही
बंद होना लगभग तय हो गया है। इसके अलावा बीबीएयू में अभी एंट्रेंस एग्जाम
और काउंसलिंग के समय तक और कोर्सेज भी बंद हो सकते हैं।
कारण कुछ कोर्सेज
अभी और हैं, जिसमें फॉर्म सीटों की तुलना में बहुत अधिक नहीं आए हैं।
दरअसल, इसके पीछे कारण यह है कि यहां प्लेसमेंट की सुविधा नहीं है।