फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students of welham girls making security wall

वेल्हम गर्ल्स की छात्राओं ने बनाई सुरक्षा दीवार

Wed, 25 Sep 2013 04:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Sep 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
students of welham girls making security wall
अमर उजाला फाउंडेशन और हेस्को के संयुक्त तत्वावधान में बांदल वैली में नदी किनारे सेफ्टी वॉल लगाने का काम पूरा किया।
विज्ञापन


वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने श्रमदान कर क्षेत्र में तीन कंपोस्ट पिट बनाने में भी मदद की। बांदल वैली क्षेत्र में अमर उजाला फाउंडेशन और हेस्को के तहत 22 सितंबर से 26 सितंबर तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वेल्हम गर्ल्स स्कूल की 36 छात्राएं शामिल हैं।

छात्राओं ने क्षेत्र को साफ रखने के किए उपाय
शिविर शुरू होने के तीन दिन में छात्राओं ने क्षेत्र को साफ रखने और नदी के कटाव से बचाने के उपाय करने शुरू कर दिए हैं। इसके तहत रेशमा, विजेंद्र पंवार और दिनेश के कंपोस्ट पिट बनाए गए। खास बात यह है कि इस काम में सिर्फ एक मिस्त्री ही लगाया गया था, जबकि सारा काम छात्राओं ने खुद किया।
विज्ञापन


वहीं, नदी किनारे बने सुरेंद्र पंवार के घराट के करीब नदी की सुरक्षा दीवार टूटने से इस साल पानी घुस गया था। घराट की सुरक्षा के लिए छात्राओं ने श्रमदान कर नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाने का कार्य किया। गौरतलब है कि बीते साल भी छात्राओं ने बांदल वैली पहुंचकर श्रमदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed