फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students of GCG-42 Gunjan Sharma became PU topper

पीयू में Bsc (आनर्स) का रिजल्ट घोषित, गुंजन टॉपर

Tue, 17 Jun 2014 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jun 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
Students of GCG-42 Gunjan Sharma became PU topper

पीयू प्रशासन ने सोमवार को बीएससी (आनर्स) बायोटेक्नोलॉजी तीसरे वर्ष का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया। पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो.परविंदर सिंह ने बताया 180 स्टूडेंट ने परीक्षा में बैठे थे, जिसमें 171 पास हुए।

विज्ञापन


जीसीजी-42 की छात्रा गुंजन शर्मा ने 3000 में से 2523 अंक लेकर पीयू में टॉप किया है। खालसा कालेज फॉर वुमन सिविल लाइन लुधियाना की छात्रा भव्या मल्होत्रा (2520 अंक) के साथ दूसरे और डीएवी कालेज-10 की छात्रा मोनिका सैनी (2450 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


गुरु नानक गर्ल्स कालेज मॉडल टाउन लुधियाना की पवनदीप कौर चौथे और एसजीएचआरएस कालेज फॉर वुमन छबेवाली (होशियारपुर) की छात्रा मनदीप कौर ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस बनना लक्ष्य: गुंजन
जीरकपुर स्थित ढकौली के गुरु नानक कालोनी निवासी गुंजन शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया उसका लक्ष्य मास्टर डिग्री के बाद सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करना है।

वह इसका श्रेय टीचर और अभिभावकों को देती हैं। पिता रवि दत्त शर्मा पंचकूला में बिजनेसमैन और मां सुनीता शर्मा हाउस वाइफ हैं।

बीएससी पहले और दूसरे वर्ष में भी वह पीयू में दूसरे स्थान पर रह चुकी हैं। गुंजन ने 10वीं में 87 और 12वीं में 87.6 फीसदी अंक हासिल किए थे।

खाली समय में किताबें पढ़ना और जनरल नॉलेज बढ़ाना अच्छा लगता है। उन्होंने कालेज के बाद प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed