{"_id":"53e9fa39196162b0182d248af3c4ae5a","slug":"students-of-cec-made-of-formula-1-car-will-participate-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईसी के विद्यार्थियों ने बनाई फार्मूला-1 कार","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सीईसी के विद्यार्थियों ने बनाई फार्मूला-1 कार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 11 Jun 2014 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज सीईसी लांडरां के विद्यार्थियों ने फार्मूला-1 कार तैयार की है। कार की स्पीड 160 प्रति घंटा है। इसमें स्पोर्ट्स बाइक का इंजन प्रयोग किया है।
विज्ञापन
कार 18 जून को अमेरिका में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। मुकाबले में संस्थान देश की अगुवाई भी करेगा। क्योंकि भारत से केवल एक ही कॉलेज की टीम मुकाबले में जा रही है। कार को मैकेनिकल डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने हेड डॉ. राधे श्याम की अगुवाई में तैयार किया है।
विज्ञापन
डॉ. राधे श्याम ने बताया कि कार को संस्थान के 12 विद्यार्थियों की टीम ने बनाया है। इन विद्यार्थियों में पंकज भाटिया, ओपिंदरजीत सिंह, नवजोत सिंह, प्रांजल मेहता, मनप्रीत सिंह, मीनल गुप्ता, सनीप सैनी, लक्ष्य शर्मा, हिंद्रेपाल सिंह रंधावा, सिमरनजीत सिंह, महेश कुमार एवं इकबाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी विद्यार्थी मैकेनिकल इंजीनियरिंग के थर्ड ईयर में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि कार को कॉलेज की वर्कशॉप में ही तैयार किया गया है। कार को बनाने में छह महीने की अवधि लगी है।
इसमें स्पोर्ट्स बाइक का 600 सीसी का इंजन प्रयोग किया है। कार अन्य सामान्य कारों की तरह ट्रैक पर दौड़ती है। उन्होंने बताया कि संस्थान के विद्यार्थियों ने मेक्नोरोब्स मोटरस्पोर्ट क्लब बनाया है।
क्लब के मेंबर ही अमेरिका में सोसाइटी ऑफ आटोमोटिव इंजीनियर्स (एसएईं) द्वारा आयोजित फार्मूला एसएई में भाग लेते हैं। संस्थान के चेयरमैन सतनाम सिंह संधू ने टीम को बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई की टीम प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटेगी।