{"_id":"b5e291767b36ee3166e74a069910c285","slug":"students-not-intrested-in-proficiency-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफिसिएंशी टेस्ट में स्टूडेंट्स ने नहीं दिखाई रुचि","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
प्रोफिसिएंशी टेस्ट में स्टूडेंट्स ने नहीं दिखाई रुचि
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Apr 2014 03:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित प्रोफिसिएंशी टेस्ट के प्रति बच्चों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। पहले दिन मुश्किल से 100 बच्चों ने ही प्रोफिसिएंशी टेस्ट दिया।
विज्ञापन
राजधानी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तकरीबन एक हजार बच्चों को प्रोफिसिएंशी टेस्ट में शामिल होना था पर ज्यादातर बच्चे गैरहाजिर रहे।
सीबीएसई की ओर से आयोजित प्रोफिसिएंशी टेस्ट में सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा होनी थी।
सीबीएसई ने विभिन्न फील्ड में कॅरिअर बनाने की चाह रखने वाले हाईस्कूल के स्टृडेंट्स के लिए प्रोफिसिएंशी टेस्ट की शुरुआत की है।
प्रोफिसिएंशी टेस्ट अंग्रेेजी, गणित, विज्ञान, सोशल साइंस और हिंदी विषय में होना है। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर होना था लेकिन ज्यादातर स्टूडेंट्स ने परीक्षा में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट केंद्र पर 40 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इसी तरह बाकी परीक्षा केंद्रों पर कुल मिलाकर तकरीबन 100 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। मंगलवार को गणित का प्रोफिसिएंशी टेस्ट होगा।
विज्ञापन