{"_id":"2144886180b182602f18b955c7965270","slug":"students-made-eiffel-tower-from-egg-plate-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! अंडे की प्लेट से बनाया एफिल टावर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गजब! अंडे की प्लेट से बनाया एफिल टावर
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Wed, 01 Oct 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित इको डिजाइन प्रदर्शनी में आर्किटेक्चर के छात्रों ने हुनर का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक डिजाइन पेश किए। इनकी खासियत ये थी कि सभी मॉडल वेस्ट मैटेरियल के इस्तेमाल से तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
इनमें एफिल टावर और ताजमहल जैसे मॉडल आकर्षण का केंद्र थे। प्रदर्शनी की शुरुआत यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. जेपी शर्मा ने किया। तीन दिवसीय प्रदर्शनी का समापन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
पढ़ें:कश्मीरी छात्रों की सीएस परीक्षा की फीस माफ
विज्ञापन
छात्रों ने अंडे की प्लेट से पांच फुट का एफिल टावर बनाया। दूसरी ओर, आइसक्रीम केक से डेढ़ फुट का ताजमहल का मॉडल तैयार किया गया। इनके अलावा कई अन्य बिल्डिंग के नक्शे भी तैयार किए गए हैं।
प्रदर्शनी में भगवान बुद्ध की थ्रीडी आर्ट भी पेश की जाएगी। इन्हें देखने के लिए कई कॉलेजों के छात्रों का हुजूम भी उमड़ रहा है। इस अवसर पर यूर्निवसिर्टी के वीसी डॉ. जेपी शर्मा ने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों ने वेस्ट मैटेरियल से मॉडल बनाकर काफी प्रशंसनीय कार्य किया है।
प्रदर्शनी में एक्यूरेट कॉलेज, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी समेत अनेक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन जीबीयू के डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्टर और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की ओर से किया जा रहा है।