{"_id":"b56a4d88a9b93a2c25d5b45d2b9b69ff","slug":"students-learn-management-of-anti-corruption","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार से लड़ने का ‘मैनेजमेंट’ सीखेंगे स्टूडेंट्स ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
भ्रष्टाचार से लड़ने का ‘मैनेजमेंट’ सीखेंगे स्टूडेंट्स
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Jan 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में अब करप्शन के खिलाफ मुहिम चलाने का पाठ भावी प्रबंधकों को सिखाया जाएगा। यूनाइटेड नेशंस के प्रिसिंपल फॉर रिस्पांसबिल मैनेजमेंट एजूकेशन के तहत यह मंत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए यूएन के लखनऊ विश्वविद्यालय के बीच एक एमओयू साइन किया जाएगा। कॅरिअर की ऊंची उड़ानें भरने के साथ ही कहीं स्टूडेंट्स नैतिक मूल्यों में पिछड़ न जाएं साथ ही समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें, इसके लिए भावी प्रबंधकों को सोशल रिस्पांसबिलिटी का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
एलयू में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के शिक्षक डॉ. अजय प्रकाश ने बताया कि प्रिंसिपल फॉर रिस्पांसबिल मैनेजमेंट एजूकेशन के हेड जॉनस हर्टिले और लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एसबी निमसे के बीच रिस्पांसबिल मैनेजमेंट एजूकेशन को लेकर समझौता किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए जॉनस हर्टिले सोमवार को लखनऊ यूनिवर्सिटी में होंगे। कोर्स कॅरिकुलम तैयार करने वाली टीम में शामिल रहे डॉ. अजय प्रकाश कहते हैं कि इसका मकसद है कि एमबीए स्टूडेंट्स मैनेजमेंट के माध्यम से किस तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं।
दरअसल, उद्योग व व्यापारिक नीतियों के निर्धारण से लेकर अन्य स्तरों पर करप्शन का बोलबाला रहता है। ऐसे में अगर भावी प्रबंधकों को इससे निपटने के तरीके पढ़ाए जाएंगे तो वह बेहतर ढंग से सामना कर सकेंगे।
इसके प्रति जागरूकता के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को वर्कशॉप भी होगी, जिसमें इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बताया जाएगा।