फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   students in Tension for results.

कॉलेज की जल्दबाजी ने छात्रों को दी टेंशन

Tue, 01 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
students in Tension for results.

टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रो पावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के छात्र कॉलेज प्रशासन की एक जल्दबाजी की वजह से टेंशन में आ गए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, तकनीकी विवि ने जो स्कोर शीट कॉलेज प्रशासन के पास त्रुटि सुधार के लिए भेजी थी, उसे कॉलेज ने छात्रों को दिखा दिया।

छात्र इसकी गलतियों को लेकर परेशान हैं। दूसरी ओर विवि ने साफ कर दिया है कि सभी त्रुटियां सही करने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

टीएचडीसी इंस्टीट्यूट के छात्रों की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं जून 2015 में हुई थी। इसका परिणाम जारी करने से पहले उत्तराखंड तकनीकी विवि ने कॉलेज प्रशासन को छात्रों की स्कोर शीट बतौर त्रुटि सुधार भेजी थी।
विज्ञापन


गलती से यह स्कोर शीट कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को बता दी। इसमें सामने आई गलतियों की वजह से छात्र परेशान हो गए। कुछ छात्रों के कुछ विषयों के मार्क्स ही नहीं चढ़े तो कई छात्रों की अनुपस्थिति सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के असिस्टेंट एग्जाम कंट्रोलर आशीष जोशी ने बताया कि उन्होंने सभी प्रूफ के साथ विवि के पास छात्रों का त्रुटि सुधार वाला परिणाम भेज दिया है।

दूसरी ओर, मामले में विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल का कहना है कि अभी छात्रों का परिणाम जारी ही नहीं किया गया तो छात्र परेशान न हों।

विवि ने छात्रों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है कि पहले स्कोर शीट कॉलेज प्रशासन को भेजी जाती है। वहां से जो गलतियां बताई जाती हैं, उनमें सुधार के बाद अंतिम तौर पर परिणाम वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। लिहाजा, छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed