फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   students havt to pay 100 rupee late fees

स्टूडेंट्स क्यों दें सौ रुपये लेट फीस

Sun, 18 May 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 May 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
students havt to pay 100 rupee late fees

कॉलेजों के हजारों छात्र टेंशन में हैं। विवि की आनन-फानन वाली कार्यप्रणाली से ऐसी स्थिति बनी हैं। परीक्षा फार्म भरना छात्रों के गले की फांस बन गया है। अब एक और मुश्किल आने वाली है।

विज्ञापन


22 से कॉलेजों में अवकाश होने जा रहे हैं। 21 तक फार्म भरने की अंतिम तिथि है। तीन ही दिन शेष है। आवेदन की तिथि यदि बढ़ती भी है तो कॉलेज से छात्रों को मदद नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


फिलहाल, छात्र आवेदन के हजारों झंझटों से जूझ रहे हैं। बिना लेट फीस आवेदन की अंतिम तिथि 21 मई है। इसके बाद 100 रुपये लेट फीस लगेगी। सवाल उठता है कि छात्र लेट फीस का खामियाजा क्यों भुगतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी अधूरी तैयारियों के साथ साइट पर डाले आधे अधूरे फार्म के कारण प्रदेश के हजारों छात्र परेशान हैं। फार्म भरने को तीन दिन शेष हैं, ऐसे में कैसे छात्र फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।

बैंक में फीस जमा करवाने के इंतजाम अब तक नहीं हो सके हैं। ऐसे में हर ओर से मांग उठ रही है कि आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाए, ताकि छात्र लेट फीस से बच सकें।

समस्या हल करने का होगा प्रयास :  डा. झारटा
विश्वविद्यालय के कु लसचिव डा. मोहन झारटा ने माना कि कॉलेजों में फार्म भरने को लेकर समस्या हो रही है। इन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। तिथि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।

परीक्षा संचालन में फेल रहा विवि :  ठाकुर
एबीवीपी के प्रदेश महामंत्री अजय ठाकुर का आरोप है कि परीक्षा संचालन में विवि पूरी तरह असफल रहा है, हर बार छात्रों को परेशान किया जा रहा है। फार्म भरने में रही खामियों को तुरंत दूर किया जाए। अंतिम तिथि को 30 मई किया जाए, वरना एबीवीपी आंदोलन करेगी।


विवि ने गुमराह कि ए छात्र : धंटा
एसएफआई के राज्य सहसचिव पुनीत धंटा का आरोप है कि विवि ने रूसा को लेकर छात्रों को गुमराह किया है, इसे  लागू करने में विवि विफल रहा है। उन्होंने फार्म भरने की तिथि 30 मई करने की मांग उठाई है। आवेदन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed