{"_id":"c20218ac817368f6866065204e427246","slug":"students-have-clashed-in-the-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड से गूंज गया बैंक","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
थप्पड से गूंज गया बैंक
देहरादून/आफताब अजमत
Updated Mon, 19 Aug 2013 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज के दो छात्रों के आपस में भिड़ने की वजह से माहौल गर्मा गया। कॉलेज की बिल्डिंग से सटे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में यह छात्र फीस जमा करने गए थे।
विज्ञापन
इस बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और एक छात्र ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया। सोमवार को कॉलेज खुलने के बाद छात्र सेंट्रल बैंक की शाखा में फीस जमा करने गए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इनमें एक एनएसयूआई का कार्यकर्ता था जबकि दूसरा किसी गुट का था। दोनों के बीच बैंक में ही तू-तू मैं-मैं हो गई।
कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा
दूसरे गुट के छात्र ने एनएसयूआई कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया। बैंक में अफरातफरी मच गई। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। डीबीएस कॉलेज प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कॉलेज में सुरक्षा के नजरिए से पुलिसबल तैनात हो गया है।
पोस्टर भी फाड़े
बैंक में लड़ाई के बाद छात्रों ने एक दूसरे के चुनावी पोस्टर भी फाड़ दिए। इस बीच एसएफआई के यूआर प्रत्याशी के पोस्टर भी फाड़े गए, जिस पर संगठन के सदस्यों ने प्राचार्य के सामने विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक प्राचार्य ने कुछ छात्रों को इस संबंध में नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन