फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students get one more chance of registration in school.

स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के लिए मिलेगा एक और मौका

Tue, 21 Oct 2014 01:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Oct 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
students get one more chance of registration in school.

यूपी बोर्ड में नौवीं और 11वीं के पंजीकरण से छूटे स्टूडेंट्स को एक और मौका मिलेगा। अब 31 अक्तूबर तक विद्यालय रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बच्चों के भविष्य को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तिथि बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


सोमवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने यह घोषणा की।

फर्जीवाड़े पर लगाम के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा से पहले कक्षा नौ और 11 के स्टूडेंट्स के ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की।

लखनऊ में नेशनल इंटर कॉलेज सहित तीन कॉलेजों ने पंजीकरण न करा पाने की सूचना दी थी। साथ ही कई और 27 अन्य कॉलेजों ने भी नौंवी और 11वीं में पंजीकरण नहीं कराया है।
विज्ञापन


बाकी प्रदेश में भी काफी संख्या में स्टूडेंट्स पंजीकरण कराने से छूट गए थे। इन स्टूडेंट्स का साल न बर्बाद हो इसलिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्टूडेंट्स को 31 अक्तूबर तक का समय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ाया जाएगा शिक्षकों का कार्यकाल

students get one more chance of registration in school.

इस मौके पर माध्यमिक शिक्षामंत्री महबूब अली ने कहा छात्रों को नकल की आस लगाने के बजाय पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाना चाहिए।

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ाया जा रहा है। शिक्षकों के वेतन और एरियर संबंधी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा।

जिन स्कूलों में ज्यादा बच्चे नहीं हैं, वहां कक्षाएं सुबह नौ से दोपहर ढाई बजे तक चलेंगी। बच्चे ज्यादा होने पर कक्षाएं दो पालियों में चलाई जाएंगी।

महबूब अली ने राजकीय जुबली इंटर कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए कम से कम पांच हजार स्टूडेंट्स होने की जरूरत बताया।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में फर्जी पंजीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मान्यता प्राप्त विद्यालयों से ही फर्जी और अमान्य विद्यालयों के बच्चों के परीक्षा फॉर्म भरवाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed