फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students fill online data

नहीं मिला शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा, तो पढ़ें ये खबर

Sat, 03 Aug 2013 04:43 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Aug 2013 04:43 PM IST
विज्ञापन
students fill online data

शुल्क प्रतिपूर्ति में हुए घपलों को रोकने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए नई नियमावली तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


इसमें बजट से ज्यादा मांग होने पर प्राथमिकता क्रम तय होगा। साथ ही विद्यार्थियों को विभाग की वेबसाइट पर खुद ही अपना डाटा फीड करने की सहूलियत भी दी जाएगी।
विज्ञापन


पिछले सत्र में शुल्क प्रतिपूर्ति में गड़बड़ी को लेकर तत्कालीन पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने निदेशालय को पत्र भेजा था। इसे रोकने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत नई नियमावली तैयार करने की जिम्मेदारी संयुक्त निदेशक रामकेवल को दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह नियमावली लगभग तैयार हो चुकी है। सत्र 2013-14 में सबसे पहले सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में पढ़ने वालों की शुल्क प्रतिपूर्ति की जाएगी।

किसे मिलेगी वरीयता?
उसके बाद निजी संस्थानों में फ्री सीट और फिर पेड सीट पर दाखिला लेने वालों का नंबर आएगा। मांग से कम बजट होने पर निजी संस्थानों के उन विद्यार्थियों को तरजीह दी जाएगी, जिनके पिछली कक्षा में अंक अच्छे हैं।


कई विद्यार्थियों के अंक समान होने पर कम आय वर्ग वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आय एक बराबर होने पर जन्मतिथि को आधार बनाया जाएगा। कम उम्र के विद्यार्थियों को मेधावी मानते हुए तरजीह दी जाएगी।

वहीं, इन सभी मानदंडों पर तमाम विद्यार्थियों के एक समान स्तर पर होने की स्थिति में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ को आधार बनाया जाएगा।


पहले साल की फीस की दूसरी किस्त तभी दी जाएगी, जब छात्र पहले सेमेस्टर की परीक्षा में बैठा हो और दूसरे सेमेस्टर में दाखिला ले लिया हो।

उधर, अभी तक संस्थान एनआईसी के मार्फत छात्रों का डाटा फीड करते रहे हैं, लेकिन अब छात्र सीधे ही विभाग की वेबसाइट पर अपने से संबंधित जानकारी अपलोड करेंगे।

विभागीय अफसरों का कहना है कि पारदर्शिता के लिहाज से शासन ने भी इसे हरी झंडी देने के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed