फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students face problems due to delay in receiving supplementary exam roll numbers

एग्जाम हो गया तो पहुंच गया रोल नंबर

Thu, 10 Jul 2014 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Jul 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
Students face problems due to delay in receiving supplementary exam roll numbers

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जा रहीं कंपार्टमेंट एग्जाम में रोलनंबर न मिलने से कई छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए।

विज्ञापन


अंग्रेजी विषय का पेपर मंगलवार सुबह 9 से 12 बजे तक था, लेकिन कई छात्रों को रोलनंबर शाम चार बजे मिले। सोलन जिले के नालागढ़, अर्की और सोलन तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

नालागढ़ के परीक्षा केंद्र में रोलनंबर देर से पहुंचने के कारण 77 विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे सके। छात्रों के अभिभावकोें ने आरोप लगाया कि बोर्ड की लापरवाही के कारण बच्चों को रोलनंबर नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


जिले के खील का मोड़ गांव की छात्रा किरण ने कहा कि उनका रोलनंबर देरी से आया। वहीं, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन बलवीर टेगटा ने कहा कि पहली बार जुलाई में अनुपूरक परीक्षाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई हैं। परीक्षा केंद्रों में एडमिट कार्ड की एडवांस लिस्ट मुहैया करवाई है, ताकि कोई छात्र परीक्षा देने से वंचित न रहे।

यदि छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सके हैं तो वे उनसे मिल सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed