फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students do Contact and Mail for Free Coaching

फ्री कोचिंग के लिए होनहार करें संपर्क

Sat, 20 Sep 2014 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Sep 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
Students do Contact and Mail for Free Coaching

गरीब पर पढ़ाई में होशियार विद्यार्थियों को मंजिल दिलाने वाले सुपर-30 (आनंद कुमार) की तर्ज पर अब पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में पढ़ाई कर रहे कुछ भावी इंजीनियर गरीब होनहारों के सपनों को नई उड़ान देंगे।

विज्ञापन


परिवार में पैसे की तंगी के कारण आईआईटी और आईपीएमटी में दाखिले से महरूम गरीब स्टूडेंट को अब 2015 में होने वाले दोनों एंट्रेंस टेस्ट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) और यूथ वेलफेयर एसोसिएशन (युवा) ने फ्री कोचिंग स्कीम की घोषणा की है। परिवार की 1 लाख से कम आमदनी वाले स्टूडेंट को इस ऑफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार से सेक्टर-24 स्थित भारत विकास परिषद के परिसर में कोचिंग शुरू होगी। 100 स्टूडेंट को एक साथ कोचिंग दी जाएगी।

सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी देंगे निशुल्क कोचिंग

Students do Contact and Mail for Free Coaching

यूआईईटी स्टूडेंट प्रियरंजन ने बताया कि कोचिंग देने के लिए चार साइंस विषयों के एक्सपर्ट ने भी हाथ मिलाया है। यूआईईटी  पूर्व छात्र कुणाल सिंह स्वयं (फिजिक्स), डा. विनीत कटोच (बायोलॉजी), अंकित बाली (गणित) और अनुराग (केमिस्ट्री) की कोचिंग देंगे।

सभी एक्सपर्ट हफ्ते में 24 घंटे देंगे। प्रतिदिन तीन घंटे की क्लास होगी। स्टडी सामग्री भी स्टूडेंट को फ्री मिलेेंगी। एक बैच को करीब 6 महीने तक कोचिंग दी जाएगी।

आप भी जुड़ें नेक काम में

Students do Contact and Mail for Free Coaching

कुणाल सिंह ने बताया कि आईआईटी और पीएमटी जैसी परीक्षा पास करने के लिए कोचिंग आवश्यक है, लेकिन गरीब स्टूडेंट कड़ी मेहनत से कोचिंग के अभाव में अपना लक्ष्य नहीं तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे स्टूडेंट के लिए यह शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी से कोई भी माहिर इस अभियान से जुड़ सकता है। वहीं, युवा कैंपस चेयरमैन सुमित सिन्हा ने बताया कि फ्री कोचिंग का लाभ पाने के लिए हेल्प लाइन नंबर-9988665113 या 7814084147 या ई-मेल yuwa.chd@gmail पर संपर्क  कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed