कैरी ओवर एग्जाम के लिए प्रदर्शन
गौतम बुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) में मंगलवार को विशेष कैरी
प्रदेश भर के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों से आए छात्रों का कहना था कि वे वर्ष 2011-12 और वर्ष 2012-13 में अंतिम वर्ष की परीक्षा पास कर चुके हैं लेकिन प्रथम वर्ष में किसी एक पेपर में फेल हैं।
पढ़ें- JEE की तर्ज पर यूपी में होगा 'नकलमुक्त' SEE
ऐसे में उनकी मार्कशीट पर प्रमोट विद कैरी ओवर पेपर लिखा हुआ है। इसके चलते उन्हें डिग्री नहीं मिल पा रही है। इससे उन्हें जॉब नहीं मिल रही है। दारुलशफा में हंगामे के दौरान प्रशासन के अधिकारियों को अपनी मांगों का एक पत्र भी सौंपा।
दारुलशफा में विरोध प्रदर्शन के बाद छात्र जीबीटीयू पहुंचे और यहां हंगामा करने लगे। इस पर कुलपति ने छात्रों को मिलने बुलाया। कुलपति ने छात्रों को समझाया कि वह विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार की
पढ़ें- जूनियर को पीटने वाला दबंग सीनियर हुआ निलंबित
उन्हें परीक्षा का एक मौका पहले ही दिया जा चुका है। अब उन्हें दूसरा मौका किस तरह मिल सकता है इस पर वे विचार कर रहे हैं।उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे छात्रों के हित को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं।
जल्द ही इस दिशा में कोई सकारात्मक हल निकाला जाएगा। दूसरी ओर छात्रों का कहना था कि प्रदेश भर में करीब दस हजार छात्रों की डिग्री फंसी हुई है। उन्हें एक मौका और मिलना चाहिए।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...