कोर्स पूरा नहीं, कैसे देंगे परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलयू में कोर्स पूरा कराए बगैर परीक्षाएं कराने पर छात्रों का विरोध जारी
एमए क्रिमिनोलॉजी के स्टूडेंट्स ने 10 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा टालने के लिए प्रति कुलपति को पत्र लिखा।
एलयू
में मौजूदा सेमेस्टर में मुश्किल से 65 दिन कक्षाएं चली हैं। ऐसे में
कोर्स पूरा हुए बगैर परीक्षा कराने का छात्र विरोध कर रहे हैं।
गुरुवार को
एमए क्रिमिनोलॉजी के स्टूडेंट्स ने प्रति कुलपति प्रो. एके सेन गुप्ता को
पत्र लिखकर परीक्षाएं टालने का अनुरोध किया है।
स्टूडेंट्स ने बगैर
पाठ्यक्रम की योग्यता वाले शिक्षकों की ओर से क्लास लेने की बात भी कही है।
एमए क्रिमिनोलॉजी की परीक्षाएं आगामी 10 दिसंबर से शुरू हो रही हैं।
स्टूडेंट्स का कहना है कि कोर्स पूरा कराने के बाद ही उनकी परीक्षा कराई
जाएं।
लविवि के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने कहा कि स्टूडेंट्स
को सबसे पहले अपने कोर्स कोऑर्डिनेटर और विभागाध्यक्ष के पास जाना चाहिए
था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
यह भी देखा जाएगा कि जिन छात्रों ने
शिकायत की है, वे स्वयं कक्षा में आते थे या नहीं।