फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students criminal record is checked before admission

अब प्रवेश से पहले चेक किया जाएगा स्टूडेंट्स का क्रिमिनल रिकॉर्ड

Fri, 28 Aug 2015 03:18 PM IST
Updated Fri, 28 Aug 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन
students criminal record is checked before admission

लखनऊ विश्वविद्यालय के हॉस्टल्स में रहने वाले छात्रों का प्रॉक्टर ऑफिस से क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक कराया जाएगा। इसके अलावा ये निगरानी की जाएगी कि हॉस्टल्स में कोई भी बाहरी आकर न रह सके।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशी पांडेय ने चीफ प्रोवोस्ट प्रो. राजकुमार सिंह समेत सभी प्रोवोस्ट के साथ बैठक की। कहा गया कि सभी प्रोवोस्ट अपने हॉस्टल की रिपोर्ट प्रति माह प्रॉक्टर को देंगे।
विज्ञापन


प्रो. निशी पांडेय ने बताया कि सुभाष हॉस्टल में लगभग 50 ऐसे छात्र हैं जिनको वहां जगह नहीं मिल पा रही। इनमें से 30 छात्रों को एनडी और 20 को महमूदाबाद हॉस्टल में जगह देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विवि में पीजी के आधा दर्जन विषयों की काउंसलिंग थी। इसकी वजह से कैशियर काउंटर पर स्टूडेंट्स की भीड़ लग रही थी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशी ने मौके पर पहुंच 6 काउंटर पर फीस जमा करने की प्रक्रिया शुरू कराई।

एलयू में छात्रों का अनशन स्थगित

students criminal record is checked before admission

विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन से लविवि में चल रहा छात्र नेताओं का अनशन बृहस्पतिवार को स्थगित हो गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशी पांडेय ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को आश्वासन दिया कि उनका निष्कासन नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा जहां तक संभव होगा सभी छात्रों को हॉस्टल अलॉट करेंगे। छात्रसंघ चुनाव के मुद्दे पर प्रो. निशी ने छात्रों से कहा कि 15 दिन के अंदर वह उनको प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा और प्रदेश के महाधिवक्ता से मिलवाने ले जाएंगी।

उनके सामने छात्र अपनी बात रख सकते हैं। उन्होंने छात्रों को फ्रूटी पिलाकर अनशन खत्म करवाया। वहीं चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशी पांडेय ने बुधवार रात लगभग 12.30 बजे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ सभी छात्रावासों का बाहर से निरीक्षण कर वहां का माहौल देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed