{"_id":"d3ef19430feb631ab9aeb772118fbe43","slug":"students-continues-hunger-strike-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर रहे एसडी कालेज के छात्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
भूख हड़ताल पर रहे एसडी कालेज के छात्र
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाउंड्री वॉल (चारदीवारी) को दोबारा से बनवाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में एसडी कालेज, सेक्टर-32 के विद्यार्थियों की वीरवार से शुरू की भूख हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। कालेज में शुरू की गई इस हड़ताल में कालेज की छात्र कौंसिल के पदाधिकारी भी बैठे हैं।
छात्रों का कहना है कि आंधी आने से कालेज की दीवार गिर गई थी जिससे छात्र हिमांशु की मौत हो गई थी। हादसे को दो महीने बीत चुके हैं लेकिन कालेज ने न तो वह दीवार दोबारा से बनवाई है और न ही नई बाउंड्री वॉल बनाई। छात्रों का कहना है कि कालेज प्रशासन ने कहा था कि नए सिरे से दीवार बनवाई जाएगी।
इसके अलावा छात्र कालेज में वाई फाई की मांग भी कर रहे हैं। इसके लिए सांसद पवन कुमार बंसल ने सभी कालेजों को सांसद विकास निधि से पैसा दिया था। छात्र कौंसिल कालेज में कौंसिल के कार्यालय की मांग भी कर रही है। वहीं कालेज के प्रिंसिपल भूषण शर्मा का कहना है कि कालेज में नई दीवार जल्द बनेगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं।