{"_id":"a8c2089809fa534c4962cb1a57f3ac1c","slug":"students-can-change-their-jee-main-exam-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद बदलिए जेईई मेन एक्जाम की तारीख","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
खुद बदलिए जेईई मेन एक्जाम की तारीख
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Mar 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
देश भर में अप्रैल में होने जा रही जेईई मेन परीक्षा में बैठने जा रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन
अगर उनकी बोर्ड परीक्षा की तिथि जेईई मेन परीक्षा से टकरा रही है तो उन्हें नई तिथि मिल जाएगी। सीबीएसई ने छात्रों के आग्रह पर नई तिथियां देने का फैसला किया है। इसके लिए छात्रों को अपना बोर्ड का रोल नंबर और जेईई मेन का ऐप्लिेकशन नंबर 25 मार्च तक भेजना होगा।
दरअसल, कुछ छात्रों ने सीबीएसई से आग्रह किया है कि बोर्ड परीक्षा की कुछ तिथियां जेईई मेन ऑनलाइन परीक्षा की तिथियों से टकरा रही हैं। बोर्ड ने इस पर विचार करते हुए छात्रों को आगे की डेट देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जेईई मेन की ऑफलाइन परीक्षा 6 अप्रैल को और ऑनलाइन परीक्षा 9, 11, 12 और 19 अप्रैल को है। इन तिथियों में उर्दू, सोशियोलॉजी, होमसाइंस और फिलॉस्फी की परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन
तिथियां बदलने के लिए छात्रों को जेईई मेन का ऐप्लिकेशन नंबर और 12वीं के एडमिट कार्ड की कॉपी jeemain@nic.in पर 25 मार्च तक भेजनी होगी। एडमिट कार्ड की कॉपी डाक से भेजने पर स्वीकार नहीं की जाएगी।