{"_id":"1b66ee51728ba04ea880c4221d0f21d1","slug":"students-are-now-learn-retail-management-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेजों में अगले सत्र से शुरू होगा रिटेल मैनेजमेंट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इंटर कॉलेजों में अगले सत्र से शुरू होगा रिटेल मैनेजमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Nov 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को अब रिटेल मार्केटिंग का फंडा सिखाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें उनकी रुचि के अनुसार इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी व ऑटो मोबाइल ट्रेड में भी दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए नए सत्र से 100 राजकीय इंटर कॉलेजों में व्यावसायिक कोर्स शुरू करने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षकों को इसके आधार पर तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार दिलाना चाहता है।
विज्ञापन
पहले चरण में चार ट्रेडों रिटेल मार्केटिंग, आईटी, सिक्योरिटी व ऑटो मोबाइल का कोर्स शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्राइवेट पार्टनर का सहयोग लिया जाएगा, ताकि वे ही छात्रों को रोजगार दिलाने में मदद करें।
पहले चरण में प्रदेश के 100 राजकीय इंटर कॉलेजों में इन कोर्सों को शुरू करने की मंजूरी मिली है।