{"_id":"0de9d8cd21ce1aedb0c051b3dad0d936","slug":"student-will-run-to-stop-copying-in-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल रोकने को आगे आए छात्र, आज निकालेंगे जागरूकता रैली","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नकल रोकने को आगे आए छात्र, आज निकालेंगे जागरूकता रैली
अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 19 Dec 2013 08:29 AM IST
विज्ञापन
दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए विद्यार्थी अब सड़कों पर उतरेंगे। इस दौरान वे शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर विद्यार्थियों को नकल न करने के लिए प्रेरित करेंगे।
वहीं, नकल न करने के फायदों को गिनाएंगे। यह सारी कोशिश पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं को नकल मुक्त करने के लिए की जा रही है।
इसी कड़ी में आज फेज-3बी1 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नकल विरोधी रैली निकाली जाएगी। रैली को हरी झंडी देने के समय बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक रैली में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। रैली 9:40 पर शुरू होगी। रैली संपन्न होने के बाद फेज-छह स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में नकल विरोधी मुहिम तहत सेमिनार करवाया जाएगा। सेमिनार में डॉयरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन कुमार राहुल मुख्य मेहमान होंगे।
विज्ञापन
एडीजीएसई हरपाल कौर और डीपीआई स्कूल, कॉलेज और एलिमेंटरी विशेष तौर पर हाजिर रहेंगे। इस दौरान नकल से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा होगी। साथ ही नकल के चलन को रोकने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
जिक्रयोग है कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं इस बार 15 फरवरी से शुरू होगी। उसी को ध्यान में रखकर बोर्ड द्वारा नकल विरोधी मुहिम शुरू की गई है। 15 जिलों में पूरी हो चुकी है।