{"_id":"10324e9cffb705fdd570455795d55a6c","slug":"student-union-election-in-mkp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकेपी की छात्राएं चुनेंगी छात्रनेता","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमकेपी की छात्राएं चुनेंगी छात्रनेता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Sep 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमकेपी पीजी कॉलेज में आज छात्राएं अपना छात्रनेता चुनेंगी। कॉलेज में बुधवार को मतदान जारी है। चार बूथों पर सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक वोटिंग होगी। 2169 छात्राएं 23 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी।
विज्ञापन
कॉलेज की प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राएं कक्ष संख्या तीन में, एमए और एमएससी की छात्राएं कक्ष संख्या चार, बीएससी की छात्राएं कक्ष संख्या पांच और बीए की छात्राएं कक्ष संख्या छह में मतदान करेंगी। एक घंटे के विराम के बाद तीन बजे से मतगणना का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष - आयुषी थलवाल (विकास ग्रुप), सपना चौहान (एबीवीपी)
उपाध्यक्ष - साक्षी भट्ट (एबीवीपी), दिव्या (विकास ग्रुप)
सचिव - सपना सकलानी (विकास ग्रुप) और ममता राणा (एबीवीपी)
सहसचिव - रिनिका नेगी (विकास ग्रुप) और अनामिका वर्मा (एबीवीपी)
कोषाध्यक्ष - रचना विज (विकास ग्रुप) और विधि तिवारी (एबीवीपी)
विवि प्रतिनिधि - वर्षा अरोड़ा (विकास ग्रुप) और असमा अंसारी (एबीवीपी)
कार्यकारिणी सदस्य - 11 सदस्य