फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student union election in delhi university.

डूसू चुनाव: आज छात्र चुनेंगे अपना नेता

Fri, 12 Sep 2014 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Sep 2014 11:28 AM IST
विज्ञापन
student union election in delhi university.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जीजान से जुटे उम्मीदवारों की किस्मत शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो जाएगी। मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन


वहीं, सांध्य कॉलेजों में मतदान शाम 3 बजे से 7 बजे तक होगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन ने पुलिस के साथ मिलकर कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


डूसू चुनाव में इस साल कुल 28 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए छह, सचिव के लिए आठ और सहसचिव पद के लिए सात उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. डीएस रावत ने बताया कि लगभग 1,10,000 मतदाता (छात्र-छात्राएं) डूसू उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव के लिए कुल 750 मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद सभी मशीनें सील कर दी जाएंगी। मतगणना शनिवार सुबह 8:30 बजे तक शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। ईवीएम के इस्तेमाल में कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी कॉलेजों केचुनाव अधिकारियों और प्राचार्यों को पहले ही जानकारी दी जा चुकी है।

विशेष दस्तों की रहेगी चुनाव पर नजर
आज होने वाले डूसू चुनाव के लिए सभी पोलिंग बूथ पर कैमरे से नजर रखी जाएगी और वीडियोग्राफी भी होगी। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विशेष दस्ते तैयार किए गए हैं। ये दस्ते कॉलेज-कॉलेज जाकर निगरानी रखेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि एक ऑब्जर्वर टीम बनाई गई है। इसमें 26 सदस्य शामिल हैं। ये सभी कॉलेजों जाकर चुनाव पर नजर बनाए रखेंगे और मतदान के बाद प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।


पुलिस की रहेगी खास निगरानी
डूसू चुनाव प्रचार के दौरान कोई अप्रिय स्थिति ना बनने पाए, इसके लिए खास इंतजाम किए हैं। इस संबंध में डूसू चुनाव कमेटी के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार शाम को हुई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पोलिंग बूथों पर 1000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा डीसीपी नॉर्थ मधुर वर्मा के मुताबिक नॉर्थ कैंपस और उसके आसपास 13 पिकेट रहेंगी और 10 मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग की जाएगी। वहीं, 15 पीसीआर रूट पर रहेंगी। आधी रात से पेट्रोलिंग होगी। इस बात पर खास नजर रहेगी कि आउट साइडर कॉलेज में प्रवेश ना करें। वहीं बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल की भी तैनाती होगी। सादे कपड़ो में पुलिस कर्मी कैंपस में नजर बनाए रखेंगे। नॉर्थ कैंपस इलाकेमें 18 इंस्पेक्टर, 6 एसीपी, 2 अतिरिक्त डीसीपी और डीसीपी चक्कर लगाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed