फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union election in dehradun

चुनावी हलचलः डीबीएस कॉलेज में मतदान कल

Wed, 03 Sep 2014 02:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Sep 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
student union election in dehradun

इन दिनों राजधानी देहरादून के कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव का जोर दिखाई दे रहा है। इस क्रम में गुरुवार को दून के डीबीएस कॉलेज में मतदान होगा। इसके साथ ही बुधवार को डीएवी और एमकेपी में नामांकन शुरु हुआ।

विज्ञापन


एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी नहीं उतारा
डीबीएस कॉलेज में छात्रसंघ के लिए गुरुवार को मतदान होगा। इस बार 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2300 वोटर करेंगे। कॉलेज में इस बार एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन


इस पद पर एबीवीपी के हिमांशु कुमार और निर्दलीय आशीष जोशी के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद है। आशीष इससे पहले एनएसयूआई से जुड़े रह हैं। उधर, उपाध्यक्ष पद पर किसी बड़े संगठन ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सचिव पद पर मुकाबला एनएसयूआई के नित्यानंद कोठियाल और निर्दलीय विपुल गौड़ के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह सचिव पद पर 13 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। सबसे कड़ा मुकाबला विवि प्रतिनिधि पद पर होगा। इसके लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया है। बुधवार को किसी भी छात्र संगठन या नेता को जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

विपुल को नोटिस
मनाही के बावजूद कालेज के बाहर दीवारों पर पोस्टरबाजी करने पर सचिव पद के निर्दलीय प्रत्याशी विपुल गौड़ को मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रत्यूष वत्सला ने नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी एक छात्र नेता को नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद उसने पोस्टर हटा लिए थे।

डीएवी में आज से शुरू हुआ नामांकन
उधर डीएवी में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई। मंगलवार को कॉलेज में पहले ही दिन 36 नामांकन पत्र बिक गए। तीन सितंबर तक नामांकन पत्र बिक्री होगी जबकि बुधवार व गुरुवार को नामांकन होगा।

कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरके पाठक ने बताया कि कॉलेज में बुधवार को नामांकन तो होगा लेकिन दून में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के दौरे की वजह से कालेज में कोई बड़ा जुलूस नहीं निकलने दिया जाएगा।

प्राचार्य को मिली सुरक्षा
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से डीएवी कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन और मुख्य चुनाव अधिकारी डा. आरके पाठक को प्रशासन ने एक-एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा दिया है। अन्य कालेजों में भी सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं।

एमकेपी में नामांकन
एमकेपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन होगा। कालेज में एबीवीपी, एनएसयूआई, विकास ग्रुप ने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह ने बताया कि चार सितंबर को नामांकन पत्रों का परीक्षण होगा।

पांच सितंबर को नामांकन वापसी का मौका मिलेगा। इसके बाद पांच सितंबर को ही शाम तीन बजे अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। कॉलेज में दस सितंबर को मतदान होगा।

कम उम्र प्रत्याशी को रेड सिग्नल
एसजीआरआर कॉलेज में छह सितंबर को होने जा रहे छात्रसंघ चुनाव में अब केवल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। उम्र कम होने के कारण सहसचिव पद की दावेदार ज्योत्सना थपलियाल का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

इस पद पर अब अकेली प्रत्याशी एनएसयूआई की सुमानी रौतेला और अंडर ग्रेजुएट रिप्रेजेंटेटिव पद पर रोहित ठाकुर को निर्विरोध चुन लिया गया है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को 16 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराए थे।


प्रमाण पत्रों की जांच में ज्योत्सना थपलियाल की उम्र कम पाई गई। डॉ. सिंह ने बताया कि नियमानुसार चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की आयु 17 से 22 वर्ष होनी चाहिए लेकिन ज्योत्सना की उम्र साढ़े सोलह वर्ष है। दो पदों पर निर्विरोध चुनाव के बाद अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष और विवि प्रतिनिधि पद पर ही मुकाबला होगा।

यह हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष : हर्षित उनियाल(आर्यन), नवल किशोर नेगी(एबीवीपी), नितिन कुमार चंदीला(एनएसयूआई)।
उपाध्यक्ष : कशिश भदौरिया, मौ. बिलाल(एनएसयूआई)।
महासचिव : अनुराग कटियार(आर्यन), नितेश खंतवाल(एसएफआई), सुचित्रा रावत(एनएसयूआई)।
कोषाध्यक्ष : आशीष पंवार(एनएसयूआई), शामली खत्री(एबीवीपी)।
विवि प्रतिनिधि : अभिलाष भंडारी(एनएसयूआई), अजय भट्ट(एबीवीपी), जीत बहादुर क्षेत्री(शिवा ग्रुप)।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed