फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union election in dehradun

छात्र संघ चुनावः कॉलेज ने दी नए प्रत्याशियों को राहत

Mon, 01 Sep 2014 01:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Sep 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
student union election in dehradun

देहरादून के एमकेपी पीजी कॉलेज की छात्राओं को कॉलेज प्रशासन ने राहत दे दी है। कालेज में तीन सितंबर को नामांकन हैं, इसलिए पीजी की मेरिट भी इसी दिन जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन


दाखिला लेने के बाद नामांकन करा सकती हैं छात्राएं
नई छात्राएं दाखिला लेने के बाद नामांकन करा सकती हैं। पहले कॉलेज ने मेरिट जारी करने की तिथि चार सितंबर तय की थी। एमकेपी में अब तक नए सत्र के दाखिलों के लिए मेरिट जारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


कॉलेज में चार सितंबर को पीजी प्रथम सेमेस्टर और यूजी प्रथम वर्ष की मेरिट जारी होनी थी। लेकिन छात्रसंघ चुनाव को नामांकन तीन सितंबर को समाप्त होना था। इस वजह से नई छात्राओं को नामांकन का मौका नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. इंदु सिंह के समस्या को देखते हुए मेरिट तैयार की जा रही है। तीन को ही मेरिट जारी कर दी जाएगी। इसमें चयनित छात्राएं एडमिशन लेकर नामांकन करा सकती हैं। कॉलेज में सोमवार को नामांकन पत्र बिक्री का आखिरी दिन है।

संदीप होंगे सत्यम ग्रुप के प्रत्याशी
सत्यम शिवम ग्रुप ने डीएवी कॉलेज में महासचिव पद पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ग्रुप के पूर्व महासचिव जावेद खान ने बताया कि संदीप शर्मा डीएवी में सत्यम ग्रुप की ओर से महासचिव पद पर चुनाव लड़ेंगे।

इस मौके पर अनीश बिष्ट, राजेश रावत, शिवेश बहुगुणा, योगेंद्र चौहान, अंकित जोशी, जितेंद्र सिंह, हिजाब खान, रवि सूरी, अमित रावत, मौ. गालिब, वैभव बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

चार दावेदारों के नामांकन रद्द
डीबीएस पीजी कॉलेज में चार छात्रों के नामांकन में कमियां पाई जाने पर इन्हें रद्द कर दिए गए हैं। कॉलेज की मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर सूर्यकांत मिश्रा, सहसचिव पद पर नितिन सेमवाल, सचिन राव और सुनील सिंह का नामांकन रद्द हुआ है।


डीबीएस के चुनावी मैदान में अब प्रत्याशियों की संख्या 47 से घटकर 43 रह गई है। कॉलेज में सोमवार को आम छात्र सभा आयोजित की जाएगी।

प्रत्याशी आज दाखिल करेंगे नामांकन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में आज नामांकन होंगे। एनएसयूआई और एबीवीपी की ओर से सुबह को जुलूस निकाल कर नामांकन कराया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि छात्र संगठनों को नामांकन में नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed