{"_id":"84c39f5f9666519a7b8978f8152aa507","slug":"student-union-election-in-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीबीएसः चुनावी मैदान में उतरे 47 प्रत्याशी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीबीएसः चुनावी मैदान में उतरे 47 प्रत्याशी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 Aug 2014 02:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के डीबीएस पीजी कॉलेज में 47 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। चार सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर सोमवार को आम छात्र सभा का होगी।
विज्ञापन
इसमें प्रत्याशी छात्रों से वोटिंग अपील करेंगे। डीबीएस में शनिवार को सुबह से ही प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। आपत्तियों और नाम वापसी के बाद शाम पांच बजे अंतिम सूची जारी की गई।
विज्ञापन
कॉलेज में 47 प्रत्याशी भाग्य आजमाएंगे। सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशी विवि प्रतिनिधि पद पर हैं। अध्यक्ष पद पर दो, उपाध्यक्ष पद पर नौ, सचिव पद पर दो, सहसचिव पद पर 13 और कोषाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार मैदान में हैं। कॉलेज में 2300 छात्र वोटिंग करेंगे।
विज्ञापन
पोस्टर चिपकाने पर नोटिस
डीबीएस छात्रसंघ चुनाव समिति ने अध्यक्ष पद के दावेदार हिमांश कुमार को कॉलेज की दीवारों पर पोस्टर चिपकाने पर नोटिस जारी किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रत्यूष वत्सला ने बताया कि पहली गलती थी, इसलिए चेतावनी दी गई है। दोबारा गलती की तो सख्त कार्रवाई होगी।
ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष - आशीष जोशी (निर्दलीय), हिमांशु कुमार (एबीवीपी)।
उपाध्यक्ष - अनूप अंथवाल, रजनी, सूर्यकांत मिश्रा, अंशुल गुप्ता, जीत सिंह, हरप्रीत सिंह, विशाल सोध, अनूप सिंह, अरविंद सिंह नेगी।
सचिव - नित्यानंद कोठियाल (एनएसयूआई) और विपुल गौड़ (निर्दलीय)।
सहसचिव - शुभम मिश्रा, गंभीर सिंह, मोनिका, नवीन नेगी, शुभम सिंह, विनोद भंडारी, राहुल, बलवंत सिंह, सुनील सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह रावत, सचिन रावत और नितिन सेमवाल।
कोषाध्यक्ष - प्रकाश सिंह, रोहन सिंह रावत, सौरभ कुमार और सौरभ पटवाल।
विवि प्रतिनिधि - विशाल रावत, अनिल कुमार (विकास ग्रुप), ऋतु बलूनी, लोकेश डोभाल, अभिषेक द्विवेदी, सुशील प्रसाद, मीनाक्षी रावत, अमित बिष्ट, प्रियकांत, मनीष काला, मीनाक्षी सती, नीरज नेगी, विकास कुमार, संध्या पाल, आशीष भंडारी, भारत सिंह और प्रदीप कुमार तोमर।
आर्यन ग्रुप ने पांच कॉलेजों में उतारे प्रत्याशी
आर्यन ग्रुप की ओर से पांच कॉलेजों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। संगठन पहली बार एसजीआरआर पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर भी अपनी दावेदारी कर रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा और महासचिव विकास नेगी ने बताया कि एसजीआरआर कॉलेज में अध्यक्ष पद पर हर्षित उनियाल और महासचिव पद पर अनुराग कटियार प्रत्याशी होंगे। पीजी कॉलेज टिहरी में अध्यक्ष पद पर अंकित पंवार, महासचिव पद पर अरविंद बिष्ट और विवि प्रतिनिधि पद पर राजेंद्र राणा उनके प्रत्याशी होंगे।
पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में अध्यक्ष पद पर दिव्या मटुडा, सचिव पद पर गोपाल भंडारी, डिग्री कालेज सैंतुल टिहरी में अध्यक्ष पद पर हरीश सिंह, महासचिव पद पर प्रीतम पंवार और विवि प्रतिनिधि पद पर अनुराधा जोशी, डिग्री कालेज जोशीमठ में अध्यक्ष पद पर पंकज रावत, सचिव पद पर संजय राणा, विवि प्रतिनिधि पद पर मोहित कोरंगा प्रत्याशी होंगे।
भगवती प्रसाद को डीएवी का चुनाव संयोजक और सचिन थपलियाल को सह संयोजक चुना गया है।
आई कार्ड पर हस्ताक्षर नहीं तो वोट नहीं
डीएवी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष के दाखिले तो हो रहे हैं, लेकिन आई कार्ड लेने वाले छात्र हस्ताक्षर नहीं करवा रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर डॉ. कौशल कुमार ने कहा कि जिन छात्रों के आईकार्ड पर मुहर और हस्ताक्षर नहीं होंगे, वह 10 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव में मत नहीं डाल सकेंगे।
एसजीआरआर में बिके 37 नामांकन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में नामांकन पत्र बिक्री शनिवार को समाप्त हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि 37 नामांकन पत्र बिके हैं। सोमवार को कॉलेज में नामांकन होंगे। इसी दिन सूची जारी होगी।