फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union election in dbs dehradun

छात्र नेताओं के चुनावी 'वादे', मिलेगा सब कुछ 'मुफ्त'

Wed, 04 Sep 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून
अमर उजाला, आफताब अजमत, देहरादून Updated Wed, 04 Sep 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
student union election in dbs dehradun

राजधानी देहरादून के कॉलेजों में इन दिनों छात्र संघ चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। दून के डीबीएस पीजी कॉलेज में 6 सितंबर का चुनाव होने हैं। इस सिलसिले में कॉलेज प्रशासन ने सभी नेताओं को एक बैठक (गैदरिंग) में बुलाकर छात्रों के सामने अपनी बात रखने को कहा।

विज्ञापन


बैठक के दौरान इन नेताओं ने भविष्य के नेता बनने के अपने हुनर को दिखाने की पूरी कोशिश करते हुए छात्रों से कई वादे किए।

लाइब्रेरी और पार्किंग मुफ्त
अध्यक्ष पद के दावेदार एबीवीपी के विनय रावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वो उन्हें चुनते हैं तो कॉलेज में लाइब्रेरी और पार्किंग को मुफ्त करवा दिया जाएगा। इसके लिए वो कॉलेज प्रशासन के सामने अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन


वहीं अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार एनएसयूआई के अजय सुंदरियाल ने कॉलेज में शैक्षणिक माहौल सुधारने के वादे के साथ बीए में और विषयों की पढ़ाई करवाने की बात कही है। सुंदरियाल ने अपने छात्रों और खुद पर विश्वास जताते हुए कहा है कि वो कॉलेज के माहौल को सुधारने को लेकर काम करेंगे। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के दावेदार सोनू ने राजनीति में फैली गंदगी को साफ करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोट कैसे डालें?
कॉलेज परिसर में गैदरिंग के दौरान चुनाव समिति की ओर से वोट डालने की प्रक्रिया छात्रों को समझाई गई। सात सितंबर को होने जा रहे छात्र संघ चुनाव में इस बार 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2470 मतदाता करेंगे। हालांकि दाखिलों की संख्या करीब 2900 है लेकिन इनमें से 2470 को ही आईकार्ड जारी हो पाए हैं। कालेज में इस बार फोटो आईडी के आधार पर वोट डाले जाएंगे।


यह प्रत्याशी हैं मैदान में
अध्यक्ष:- अजय प्रसाद सुंद्रियाल और विनय रावत।
उपाध्यक्ष:- आलोक सिंह, अनिल, गौतम गुप्ता, गुंजन, हेमंत सेमवाल, मनीष काला, नीरज चौहान, पवन कुमार राणा, राकेश नेगी, संदीप प्रसाद और संगीत कुमार।
महासचिव- अंकित रावत और सागर भट्ट।
सहसचिव- आशीष सिंह नेगी, डी बिष्ट, एकता डानियल, निकिता गुप्ता, रतन प्रभा, रवि नौटियाल, शुभम मंमगाई, सुरेश सिंह।
कोषाध्यक्ष- अभिषेक रावत, आकाश चौहान, अनुज कंडारी, आशीष भंडारी, महेंद्र सिंह, मीनाक्षी वर्मा, शुभम रावत, सूरजपाल सिंह।
कार्यकारिणी सदस्य- प्राची चौहान, सूरज भारद्वाज।
विवि प्रतिनिधि- अब्दुल कादिर, अभिषेक मिश्रा, अखिलेश भंडारी, अलम सिंह रावत, अंकित त्रिवेदी, देशराज सिंह, दिनेश चंद्र सिंह बिष्ट, इंतजार आलम, लोकेश डोभाल, परमवीर सिंह, पवन सिंह गुंसाई, सचिन रावत, संजय कुमार, शाहिद रजा, शाहरुख खान, सोनू, उदय सिंह, विपिन पुरोहित, योगेश नैनवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed