फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union election in dav pg college

डीएवी कॉलेज में 13 को चुनाव 15 को मतगणना

Thu, 11 Sep 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Sep 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
student union election in dav pg college

काफी विवाद के बाद आखिरकार देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में मंडरा रहे संकट के बादल छट गए।

विज्ञापन


अब कॉलेज में 13 को चुनाव होगा और 15 सितंबर को मतगणना होगी। गुरुवार को कॉलेज के प्रिंसिलप देवेंद्र भसीन डीएम से मिले। जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

कॉलेज के चुनाव पर रोक लगाने वाले जिलाधिकारी ने बुधवार को प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए थे। जिससे चुनाव पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।

कॉलेज प्रशासन ने सील किए सभी आईकार्ड
15 दिन में रिपोर्ट आने तक चुनाव होना संभव नहीं था। इसके बाद लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत चुनाव कराने की समय सीमा खत्म हो जाती। डीएवी कॉलेज में मंगलवार को एनएसयूआई के सख्त विरोध के बाद डीएम ने चुनाव पर 12 सितंबर तक के लिए रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही डीएम ने अपने आदेशों में कहा था कि 12 तक आईकार्ड संबंधी शिकायतों का निराकरण करने के बाद कॉलेज प्रशासन चुनाव की नई तिथि घोषित कर सकता है। लेकिन बुधवार को सुबह डीएम की ओर से दूसरा आदेश आया। इसमें लिखा गया था कि आईकार्ड वितरण में बरती गई अनियमितताओं को देखते हुए मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्सिटेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी नारायण सिंह डांगी मामले की जांच करेंगे। वह 15 दिन में प्रकरण की जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे। दो दिन में दो आदेशों के बाद डीएवी के छात्र संघ चुनाव पर संकट पैदा हो गया था। चूंकि मजिस्ट्रेटी जांच के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन ने सभी आईकार्ड सील कर दिए थे।


इसलिए 15 दिन तक चुनाव कराना संभव नहीं था। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत गढ़वाल विवि का सत्र शुरू होने के 45 दिन के भीतर छात्र संघ चुनाव कराना होता है। 15 दिन का इंतजार करने की सूरत में 45 दिन की समयावधि बीत जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed