फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student union election in dav pg college

डीएवीः कल होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Tue, 09 Sep 2014 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Sep 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
student union election in dav pg college

देहरादून के डीएवी कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव होने जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए 23 बूथ बनाए हैं। कुल 17700 मतदाता 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. आरके पाठक ने बताया कि चुनाव के लिए कालेज को चार जोन में बांटा गया है।

विज्ञापन


चारों जोन में कुल 23 बूथ होंगे। छात्राओं के लिए अलग जोन है, जिसमें दस बूथ हैं। छात्र स्नातक (कला) के लिए पांच, विज्ञान के लिए तीन और वाणिज्य, पीजी, विधि व व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिए पांच बूथ हैं। मुख्य नियंता डॉ. कौशल कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे तक परिचय पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


छात्र आई कार्ड पर हस्ताक्षर करवा लें, इसके बिना वोट नहीं देने दिया जाएगा। चुनाव में फर्जी वोट से बचने का भी इंतजाम है। कॉलेज ने फोटोयुक्त मतदाता सूची बनाई है। हर बूथ पर यह सूची उपलब्ध होगी और छात्रों के आई कार्ड से फोटो का मिलान करने के बाद ही वोट डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशबाजी करते पकड़ा छात्र
डीएवी कॉलेज में छात्रनेताओं ने सोमवार को भी प्रचार किया। सभी छात्र संगठनों ने प्रत्याशियों के समर्थन में जुलूस निकाला। इस दौरान मनाही के बावजूद कुछ छात्रों ने कैंपस में पटाखे चलाए। चीफ प्रॉक्टर डॉ. कौशल कुमार ने उन्हें दबोच लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

क्या इस साल भी होगा हुड़दंग
शराब, हुड़दंग, मारपीट, लाठीचार्ज, घायल छात्र, पथराव...बीते कुछ बरसों में प्रदेश के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव की यही पहचान बन गई है। कोई साल ऐसा नहीं बीतता, जब छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्र पुलिस से न भिड़ते हों।

यही वजह है कि छात्रसंघ चुनाव की मतगणना भले कॉलेज में होती हो, लेकिन सुबह काउंटिंग शुरू होने से लेकर देर शाम को रिजल्ट जारी होने तक सर्वे चौक से लेकर करनपुर, डीएल रोड तक के व्यापारियों, लोगों में खौफ का माहौल रहता है। स्थिति यह है कि रिजल्ट आने के वक्त करनपुर की सभी दुकानें बंद हो जाती हैं।

इस बार भी छात्रसंघ चुनाव का जोर जारी है। मतदान दो दिन बाद होना है और 11 सितंबर को चुनाव परिणाम आना है। ऐसे में व्यापारियों, आम जनता से लेकर पुलिस तक शांति और कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंकाओं से घिरे हुए हैं। लोगों में आशंका बढ़ गई है कि कहीं इस साल भी तो हंगामा नहीं हो जाएगा?

करनपुर तक ही निकलेगा जुलूस
डीएवी में बुधवार को मतदान के दिन कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। एसपी सिटी अजय सिंह के नेतृत्व में तीन सीओ, दो निरीक्षक, छह थाना प्रभारी, एक कंपनी पीएसी और पुलिस फोर्स को तैनात किया जाएगा।


एसपी सिटी ने बताया कि शांति भंग करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने पहले ही सभी छात्र संगठनों के पदाधिकारियों को बता दिया है कि गुरुवा को रिजल्ट जारी होने के बाद विजय जुलूस कालेज से सिर्फ करनपुर तक ही सीमित रहेगा। शहर के दूसरे हिस्सों में जुलूस की अनुमति नहीं मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed