डीएवी में मतदान के दौरान फर्जी वोटर पकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम बाधाओं को पार करने के बाद देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया। शिक्षकों के देरी से पहुंचने के कारण राजधानी दून के डीएवी पीजी कॉलेज में देरी से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।
दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी और मतगणना 15 सितंबर को कराई जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से कॉलेज को चार जोन में बांटा गया है।
कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. आरके पाठक ने बताया कि चार जोन में कुल 23 बूथ बनाए गए हैं। 17,676 वोटर कुल 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शनिवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा।
बिना आईकार्ड किसी भी छात्र को एंट्री नहीं मिलेगी। एक दिन पहले पर्ची से एंट्री और डुप्लीकेट आईकार्ड देने की घोषणा कॉलेज प्रशासन ने वापस ले ली है। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच होगा। कॉलेज के बाहर रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
छात्राओं के लिए होगी अलग व्यवस्था
छात्राओं के लिए अलग जोन बनाया गया है। इसमें दस बूथ हैं। बाकी जोन छात्रों के होंगे। छात्र स्नातक (कला) के लिए पांच, विज्ञान के लिए तीन और वाणिज्य, पीजी, विधि और व्यवसायिक पाठ्यक्रम के लिए पांच बूथ हैं।
बचे आईकार्ड सील
चुनाव से करीब 17 घंटे पहले शुक्रवार शाम चार बजे के बाद बचे सभी आईकार्ड सील कर दिए गए। ऐसा कॉलेज प्रशासन ने विवादों से बचने के लिए किया है। ये कार्ड अब मतगणना के बाद बांटे जाएंगे।
बारिश फेर सकती है पानी
डीएवी छात्र संघ चुनाव पर भी बारिश का साया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार दिन में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो घंटे हुई बारिश में चुनाव प्रचार धुल गया।
एक घंटे बढ़ाया गया मतदान गया समय
बारिश की आशंका के बीच छात्र संगठनों ने मतदान का समय एक घंटे बढ़ाने की मांग की थी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने छात्रों की मांग स्वीकार कर ली। अब मतदान शनिवार सुबह नौ से शुरू होकर दोपहर दो बजे के बजाए तीन बजे खत्म होगा।
इनकी किस्मत होगी पेटीबंद
अध्यक्ष : पारस गोयल (एबीवीपी), नवदीप नेगी (एनएसयूआई)
उपाध्यक्ष : हरीश कुमार, कोमल चौहान, सुषमा चौहान, पंकज एस मेहरा और बालम सिंह।
महासचिव : जगवीर सिंह (आर्यन), संदीप शर्मा (सत्यम शिवम ग्रुप), शुभम सिंह ठाकुर (पट्टू ग्रुप), विकास भट्ट (एसएफआई)
कोषाध्यक्ष : अनीता, प्रशांत खंडूरी
सहसचिव : सागर, वंदना गुसाईं
विवि प्रतिनिधि : राकेश रावत, शिवांग उनियाल, अरुण बिष्ट, मोनिका और हरिंदर सिंह बेदी।