{"_id":"129fe8ce77a960e5128e1707c64f2d8a","slug":"student-should-not-take-tension-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियर को लेकर छात्र तनाव न लें : केजरीवाल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
करियर को लेकर छात्र तनाव न लें : केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट स्टीफंस में ई-जीन ऑनलाइन पत्रिका पर हो रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री शनिवार को कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। छात्रों के एक ग्रुप ने उनसे अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थन में निमंत्रण ठुकरा देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने स्नातक छात्रों को सरकार के साथ काम करने का न्योता दिया। वहीं, कोर्ट से निलंबन पर मिली राहत के बाद छात्र देवांश मेहता भी समारोह में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने छात्रों से कहा कि करियर को लेकर तनाव न लें और जिंदगी का मजा लें। उन्होंने शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए भरपूर जीवन जीने का मंत्र दिया। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साप्ताहिक ई-जीन के संपादक देवांश को बिना प्रिंसिपल की मंजूरी लिए उनके साक्षात्कार को पत्रिका में प्रकाशित करने के लिए निलंबित कर दिया गया था।
देवांश का अच्छे आचरण का पुरस्कार भी वापस ले लिया गया था, शुक्रवार को हाईकोर्ट ने निलंबन पर रोक लगाते हुए देवांश को समारोह में शामिल होने की इजाजत दे दी थी। देवांश ने कहा कि उन्हें कॉलेज और प्रिंसिपल से कोई शिकायत नहीं है।