फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   student protest for fees hike

यूनिवर्सिटी की ढिलाई से बेलगाम हुए कॉलेज

Tue, 20 Aug 2013 12:14 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
student protest for fees hike

पीजी कक्षाओं में डेढ़ हजार रुपये परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में डिग्री कॉलेजों के छात्रों ने पैदल मार्च निकाला और लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफ लाइन करने की भी मांग की। सोमवार को बड़ी संख्या में एलयू पहुंचे छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि विवि प्रशासन की ढिलाई के कारण कॉलेज बेलगाम हो गए हैं और उन्हें परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


छात्रों ने कुलपति डॉ. एसबी निमसे को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि जो कॉलेज 33 प्रतिशत सीटें नहीं बढ़ा रहे उन्हें सीट बढ़ोतरी करने के आदेश दिए जाएं।

छात्रनेता अमित यादव और जय प्रकाश ने कहा कि केकेसी व अन्य डिग्री कॉलेजों में स्नातक की सीटों की वृद्घि के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही।

बीए व बीकॉम के साथ-साथ बीएससी में भी सीटें बढ़ाई जानी चाहिए, क्योंकि एलयू व कॉलेजों में इस बार बीएससी मैथ व बीएससी बॉयो की कटऑफ काफी ऊंची रही है।

ऐसे में फर्स्ट डिविजन पास स्टूडेंट भी दाखिले के लिए परेशान हैं। छात्रों का कहना था कि एलयू ने बीते साल बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की फीस बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गरीब छात्रों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा केकेसी में अभी तक परिचय पत्र भी नहीं बांटा गया है।

केकेसी के स्टूडेंट रहे ज्योति राय का निष्कासन भी वापस लेने की मांग की गई। कुलपति ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर जल्द विचार कर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed